फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलने को तैयार नहीं भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन की डूब रही लुटिया

Thu, 14 Nov 2024 09:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दर्शक बढ़-चढ़कर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का आनंद ले रहे है। वही, दूसरी और कई सारे सितारों से सजी 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में असफल साबित हो रही है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कैसी कमाई की है...
विज्ञापन
1 of 6
भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। रिलीज को बाद से ही दर्शक बढ़-चढ़कर सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का आनंद ले रहे है। वही, दूसरी और कई सारे सितारों से सजी 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में असफल साबित हो रही है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कैसी कमाई की है...
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, सिंघम अगेन से काफी अंतर बना रही है और जितनी हो सकती है उतनी कमाई कर रही है। फिल्म ने वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म की उम्दा कमाई को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में भूल भुलैया 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।
विज्ञापन

3 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
ताबड़तोड़ कमाई है जारी
फिल्म के 13वें दिन की कमाई की बात करें तो भूल भुलैया 3 ने 13वें दिन दो करोड़ 85 लाख रुपये बटोरे हैं, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 211.1 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में भी फिल्म की शानदार कमाई करने की उम्मीदें बरकरार है।

4 of 6
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिंघम अगेन
1 नवंबर दिवाली पर रिलीज हुई और ' भूल भुलैया 3 ' से भिड़ी ' सिंघम अगेन ' ने 13 दिनों के अंतराल में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अच्छी ओपनिंग के बाद सिंघम अगेन का किला अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से ढहता दिखाई दे रहा है। अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार , रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से सजी इस फिल्म की हालत आने वाले दिनों में और भी खस्ता होते देखने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
इतना रहा कलेक्शन
कलेक्शन की बात करें तो 13वें दिन फिल्म ने दो करोड़ नौ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 216.59 करोड़ रुपये हो गई है। अब देखना है कि आने वाला वीकएंड फिल्म के लिए कितना सफल साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
अमरण
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की हालिया रिलीज अमरण अपने दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 14वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, इससे फिल्म की कुल कमाई अब 167.55 करोड़ हो गई है। दुनियाभर में फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

Rupali Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों के बीच 'अनुपमा' के समर्थन में आए राजन शाही, बोले- आपकी मेहनत ही जवाब है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें