Box Office Collection Report: शुक्रवार को रिलीज हुई कई फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं 'निशानची' और बाकी फिल्मों ने कितना कारोबार किया है।
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी। सोमवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा। हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ और कई दूसरी फिल्में अच्छा कारोबार करने में कामयाब रहीं। वहीं अनुराग कश्यप की 'निशानची' ने कुछ खास नहीं किया। ‘मिराय’, ‘डेमन स्लेयर’ और ‘लोका चैप्टर 1’ ने दर्शकों को लुभाया है। आइए देखते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दी। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को दर्शकों ने इसे और प्यार दिया और इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने मात्र 5.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
निशानची
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'निशानची' से काफी उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म की शुरुआत कमजोर रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 25 लाख रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को मामूली बढ़त के साथ इसने 39 लाख रुपये कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई महज 26 लाख रुपये रही। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 13 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म को दर्शकों ने उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं दिया।
मिराय
साउथ के अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ ने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 65.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे रविवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो गया है। दर्शक इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और कहानी को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
डेमन स्लेयर
- फोटो : X
डेमन स्लेयर
जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जगह बना ली है। पहले दिन 12.85 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट आई। दूसरे रविवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को फिल्म की कमाई 85 लाख रुपये रही। इस तरह से अब तक इस फिल्म की कमाई 63.30 करोड़ रुपये हो गई है।
लोका चैप्टर 1
मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रविवार को इसने 4.1 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार को फिल्म की कमाई 1.20 करोड़ रुपये रही। फिल्म का कुल कलेक्शन 139.05 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कहानी और कल्याणी प्रियदर्शन की दमदार अदाकारी दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींच रही है।