फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nishaanchi X Review: डबल रोल में ऐश्वर्य ठाकरे ने किया इंसाफ, फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 19 Sep 2025 01:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nishaanchi Movie Review in Hindi: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर ऑडियंस ने क्या रिएक्शन दिया है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
निशानची - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म में ऐश्वर्य के अलावा वेदिका पिंटो , विनीत सिंह, कुमुद मिश्रा, मोनिका पंवार, मोहम्मद जिशान अयूब नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर क्या है जनता की राय, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


फिल्म पर जनता की प्रतिक्रिया
फिल्म देखकर आईं ऑडियंस की तरफ से अब इसे रिएक्शन्स मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म देखने के बाद एक बात तो साफ है। ऐश्वर्य ठाकरे लंबी रेस का घोड़ा हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'डबल रोल में एक्टिंग, खुद का म्यूजिक कम्पोज़ करना और गाना भी?? #ऐश्वर्यठाकरे ने अपने डेब्यू में सब कर दिखाया! कमाल कर दिया'
 
 

ऐश्वर्य ठाकरे की हुई तारीफ 
फिल्म से डेब्यू करने वाले ऐश्वर्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी-अभी देखी निशानची। ऐश्वर्य ठाकरे का डेब्यू अनोखे डबल रोल के साथ सच में कमाल है। दोनों किरदारों को जिस तरह से निभाया है, पूरा न्याय किया है।'
विज्ञापन

 
Trending Videos

फिल्म पर नेगेटिव रिएक्शन्स भी मिले
अनुराग कश्यप की फिल्म को लेकर वैसे तो ज्यादातर लोगों ने अच्छे रिएक्शन्स ही दिए हैं लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म कुछ ज्यादा ही खींची गई है। जहां फिल्म कम समय में खत्म की जा सकती थी वहां 3 घंटे फिल्म की अवधि है।
 
 
 
 
विज्ञापन

फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी जुड़वा भाइयों की है। ऐश्वर्य ठाकरे इसमें डबल रोल में नजर आने वाले हैं- बबलू निशानची और डबलू निशानची के रूप में। दोनों भाइयों की सोच और परिस्थितियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। यही टकराव फिल्म में दिखाया जाएगा। वहीं, एक्ट्रेस मोनिका पंवार फिल्म में उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। मोनिका के रोल को कहानी का भावनात्मक पक्ष माना जा रहा है। वेदिका पिंटो इस फिल्म में ‘रंगीली रिंकू’ के रूप में नजर आएंगी, जो कहानी में अहम किरदार निभा रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें