आदिल दुर्रानी-राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी के पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राखी ने मीडिया चैनलों पर उनके निजी, यौन रूप से स्पष्ट वीडियो प्रसारित किए थे। जस्टिस सारंग कोटवाल ने बुधवार को उनकी याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले राखी ने अपनी गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज करने के सत्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, जब न्यायमूर्ति कोटवाल ने 6 फरवरी को बताया कि वह राहत देने के इच्छुक नहीं हैं, तो उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली थी।