फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2020 भेजी गई 'गली ब्वॉय' की निर्देशक हैं जोया अख्तर, पहले भी दे चुकी हैं ये सुपरहिट फिल्में

Sat, 21 Sep 2019 10:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोया अख्तर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। भारत की ओर से गली ब्वॉय की एंट्री ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में की गई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। दरअसल अपने फिल्में करियर में जोया ने काफी कम फिल्में ही निर्देशित की हैं लेकिन जो भी की हैं वो सिनेमा में एक खास पहचान रखती हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं जोया अख्तर निर्देशित फिल्मों के बारे में....

विज्ञापन

2 of 6
लक बाय चांस - फोटो : सोशल मीडिया
लक बाय चांस
30 जनवरी 2009 को जोया अख्तर निर्देशित फिल्म लक बाय चांस रिलीज हुई थी। फिल्म में  फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, ऋतिक रोशन, जूही चावला, ऋषि कपूर, संजय कपूर, डिम्पल कपाड़िया, ईशा शरवानी और शाहरुख खान नजर आए थे। वहीं फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सिनेमा की चाहत रखने वाले कुछ लोंगो की जिंदगी को एक अलग ही अंदाज से पेश किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
zindagi na milegi dobara
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
2011 में फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन्, फरहान अख्तर और अभय देओल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह, कटरीना कैफ, कल्कि केकलां भी नजर आए थे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है जबकि गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए थे। फिल्म तीन दोस्तों की जिंदगी पर आधारित थी, जिनकी अपनी खुशियां हैं और अपने दुख है। ऐसे में तीनो एक ट्रिप के लिए निकलते हैं।

4 of 6
दिल धड़कने दो - फोटो : सोशल मीडिया
दिल धड़कने दो
अनिल कपूर, फरहान अख्तर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, राहुल बोस और विक्रांत मैसी द्वारा स्टारर फिल्म 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म एक परिवार की कहानी थी जिसमें रणवीर- प्रियंका ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में इस परिवार के उतार चढ़ाव दर्शकों को काफी पसंद आए थे और फिल्म हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Lust Stories
लस्ट स्टोरीज
लस्ट स्टोरीज नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज में चार कहानियां दिखाई गई हैं। इन चार कहानियों में से एक को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। जोया की कहानी में भूमि पेडनकर ने मुख्य किरदार निभाया था। सीरीज में भूमि ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन हेवन
मेड इन हेवन भी एक वेब सीरीज है। इस वेब सीरीज को जोया अख्त़र, रीमा कागती और अलंकृता श्रीवास्तव ने मिलकर लिखा है। ये सीरीज अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई थी। सीरीज की कहानी अलग अलग शादियों के जरिए समाज के असली रिश्तों के ताने बाने को दिखाने की कोशिश करती हैं।

पढ़ें: Oscars 2020 के लिए भारत की ओर से भेजी गई 'गली ब्वॉय', स्लम रैपर्स की कहानी दिखाती है फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें