इस दुनिया में आया हर शख्स एक भरी-पूरी और इज्जतदार जिंदगी जीना चाहता है। हालांकि, सबको यह नसीब नहीं होता, लेकिन जिन्हें ऐसा जीवन मिलता है, जमाना उन्हें याद करता है। ऐसे ही लोगों में शुमार हैं जोहरा सहगल। कला और फिल्मों में रुचि रखने वाले लोग इस नाम से बखूबी परिचित होंगे। पर्दे पर वह जिस जोशीले अंदाज में अपने किरदार को निभातीं उसके सामने उनकी उम्र भी शरमाती हुई नजर आती। वह जब तक जिंदा रहीं, जिंदादिली से जिंदगी को जीया और मिसाल पेश की। करीब 102 वर्ष का जीवन जीने के बाद आज ही के दिन दिल का दौरा पड़ने से वह इस दुनिया से चली गईं। मगर उनके किस्से आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। जोहरा सहगल जब तक जीवित रहीं उनकी उम्र भारतीय सिनेमा से एक साल ज्यादा रही। आइए जानते हैं उनके बारे में...