जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
27 अप्रैल 1912 को रामपुर रियासत के नवाबी खानदान में जन्मी जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्ला खान बेगम था। एक्ट्रेस की जिंदगी बचपन में संघर्षों भरी रही। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया। उनकी मां चाहती थीं कि जोहरा लाहौर जाकर पढ़ें इसलिए वह अपनी बहन के साथ क्वीन मैरी कॉलेज में दाखिला लेने चली गई। एक्ट्रेस स्कूल की लगातार टॉप करती रहीं।