हिंदी सिनेमा की 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब से उन्होंने इंस्टाग्राम डेब्यू किया है, तब से वह अपने यादों के पिटारे में से कुछ पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं और पुरानी और यादगार कहानियों से फैंस को रूबरू कराती हैं। एक बार फिर जीनत अमान ने अपनी यादों का पिटारा खोला और सुपरस्टार दिवंगत देवानंद के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए दिलचस्प किस्से का खुलासा किया। दरअसल, जीनत अमान को इंडस्ट्री में लाने का श्रेय देवानंद को दिया जाता है। अब अभिनेत्री ने देवानंद के साथ अपना जुड़ाव और काम करने का अनुभव साझा किया।