जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
दो वजहों से शेयर किया फिल्म का क्लिप
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आखिरकार करियर के एक मोड़ पर मेरी और शशि कपूर की राहें एक-दूसरे से टकराईं तो मैंने खुद को खुशमिजाज, बुद्धिमान और आकर्षक व्यक्ति के साथ पाया। वे खूब हंसाया करते और खूब बातें करते। हमने 'रोटी, कपड़ा और मकान', 'चोरी मेरा काम' और 'वकील बाबू' जैसी कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया'। जीनत ने आगे कहा, 'मैंने आज 'सत्यम शिवम सुंदरम' का यह क्लिप दो वजहों से शेयर किया है। सबसे पहले, यह मेरे करियर का एक बड़ा पल था। यह मेरा पहला ऑन स्क्रीन किस था। उस समय इसने खूब तहलका मचाया। इसे शूट करते समय मुझे वाकई एक पल भी असहजता महसूस नहीं हुई'।