फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' के शो पर आमिर खान का नया नियम, सुबह इतने बजे से पहले शुरू नहीं होगी फिल्म

Thu, 19 Jun 2025 12:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Khan Movie Sitaare Zameen Par: अभिनेता आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर कल शुक्रवार 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म के शो को लेकर आमिर खान ने नया नियम बनाया है।
विज्ञापन
1 of 5
सितारे जमीन पर, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' आखिर सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह तैयार है। कल शुक्रवार 20 जून को फिल्म रिलीज होगी। अक्सर देखा जाता है कि बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों के शो सुबह जल्दी शुरू हो जाते हैं। दर्शक सुबह से ही कतार लगाने लगते हैं। मगर, आमिर खान ने इस मामले में नया नियम बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स- @AKPPL_Official
11 बजे से ही देख पाएंगे फिल्म के शो
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अगर आप सुबह जल्दी देखना चाहते हैं तो ऐसा नहीं कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि इसके सुबह जल्दी के शो नहीं होंगे। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज के लिए एक अनोखा नियम लागू किया है। इसके मुताबिक सुबह 11 बजे से पहले फिल्म के शो शुरू नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज के दिन पूरे भारत में सुबह 11 बजे से पहले कोई शो नहीं दिखाया जाएगा। यह फैसला आमिर खान ने खुद लिया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यह फैसला लेने का मकसद है कि दर्शक तारोताजा दिमाग से एकाग्र होकर फिल्म का लुत्फ उठाएं। वे दर्शकों को इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अनोखी रणनीति बनाने के लिए मशहूर हैं आमिर
आमिर खान चाहते हैं कि सिनेमाघरों में सुबह 11 बजे से शाम छह बजे के बीच सिर्फ 'सितारे जमीन पर' के अधिकतम चार शो दिखाए जाएं। आमिर खान अपनी अनोखी प्रमोशनल रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं। वे इस फिल्म को लेकर भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी फिल्म को ज्यादा से ज्यादा फोकस के साथ दर्शक देखें। पहले शो से ही इसका असर देखने को मिलने लगे। 

Genelia D'Souza: फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया को नहीं लिए जाने पर आया रिएक्शन, सुनकर खुश हो जाएंगे भाईजान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany
क्या इस फैसले का होगा असर?
आमिर के इस नियम को लेकर फिल्म जगत में चर्चा हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि यह अभिनेता के लिए फायदेमंद साबित होगा या नहीं। बता दें कि फिल्म में आमिर खान के अपोजिट जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें