सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर इन दिनों जी5 की सीरीज 'यूनाइटिड कच्चे' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान जब सुनील से कपिल के शो में फिर से काम करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी तो ऐसा कोई...या तो पुछवालो फिर आप। अभी मैं व्यस्त हूं। जो भी मैं कर रहा हूं और वो भी। मैं भी अच्छा कर रहा हूं और वह भी।' सुनील ने आगे कहा, 'मैंने नॉन फिक्शन काम को बहुत एंजॉय किया है, अब मैं फिक्शन को एंजॉय कर रहा हूं। इसके अलावा अभी कोई प्लान नहीं है।'