फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Gopal Varma: श्रीदेवी के दीवाने थे राम गोपाल वर्मा, एक झलक पाने के लिए घंटों घर के बाहर करते थे इंतजार

Fri, 07 Apr 2023 08:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
राम गोपाल वर्मा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'सत्या', 'रंगीला', 'सरकार' और 'कंपनी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। राम हिंदी, तेलुगू और तमिल के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में भी फिल्म बना चुके हैं। आज राम अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
विज्ञापन

2 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल का जन्म सात अप्रैल 1962 को हैदराबाद में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने हैदराबाद से ही की। फिर, उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। आज वह सफलता के मुकाम तक पहुंच चुके हैं। राम अपनी फिल्मों के साथ-साथ विवादों में भी घिरे रहते हैं। अक्सर उनके बयान और उनकी हरकतें उन्हें मुसीबत में डाल देती हैं। विवादों के अलावा उनका इंडस्ट्री में एक प्यार भी रहा है।

Side Roles: साइड रोल निभाकर भी छा गईं ये हसीनाएं, आज भी फिल्म का नाम लेते ही आती है सबसे पहले इनकी याद
विज्ञापन

3 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
राम गोपाल वर्मा फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री रहीं दिवंगत श्रीदेवी के प्यार में डूबे हुए थे। उन्हें श्रीदेवी से एकतरफा और शिद्दत वाला प्यार था, जो उनके जाने के बाद भी कम नहीं हुआ। श्रीदेवी के लिए राम की दीवानगी इस कदर थी कि वह कई घंटे अभिनेत्री के घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार करते थे। दरअसल, राम फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही श्रीदेवी के दीवाने हो चुके थे और उनके साथ एक मुलाकात के लिए तरसते थे।

Dimple Kapadia: OTT पर डेब्यू के लिए डिंपल कपाड़िया तैयार, इस दिन रिलीज होगी 'सास बहू और फ्लेमिंगो'

4 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी से प्यार का खुलासा राम ने एक बार इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की तेलुगू फिल्म देखने के बाद से ही उनका दिल अभिनेत्री पर आ गया था। उन्हें लगता ही नहीं था कि श्रीदेवी सच में हो सकती हैं। इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री की कई फिल्में देखीं। उन्हें लगता था कि श्रीदेवी किसी और दुनिया से ही आई हैं। वह उनके घर के बाहर खड़े होकर सोचते थे कि श्रीदेवी जैसी देवी इंसानों के बनाए इस मकान में कैसे रहती हैं, लेकिन उस दौरान कभी राम को अभिनेत्री की एक झलक भी नसीब नहीं हुई।

Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ीं, रांची की अदालत ने जारी किया वॉरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम गोपाल वर्मा
हालांकि, राम का श्रीदेवी से मिलने का सपना पूरा हुआ, लेकिन तब जब वह इंडस्ट्री में कदम रख चुके थे। राम ने अपने करियर की शुरुआत 'शिवा' तेलुगू फिल्म बनाकर की, जो हिट साबित हुई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने पूछा की श्रीदेवी के साथ फिल्म बनाओगे, जिसके बाद राम की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। वह सातवें आसमान पर पहुंच चुके थे। इसके बाद फिल्म के सिलसिले में राम की मुलाकात श्रीदेवी से हुई और उनका बरसों पुराना सपना सच हो गया। भले ही अभिनेत्री के साथ वह मुलाकात छोटी थी, लेकिन वह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया। श्रीदेवी की मौत के बाद राम को बहुत झटका लगा था, जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री के पति बोनी कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Shaakuntalam: अल्लू अर्जुन की बेटी की गैरहाजिरी से बेरौनक हुई ‘शांकुतलम’ की सभा, इस बात पर भावुक हुईं सामंथा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें