तैश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नामचीन निर्देशक बेजॉय नांबियार इस बारे में जिक्र करने पर कहते हैं, ‘पिछले पांच छह साल में दर्शकों की पसंद में एक नजर आ सकने वाला बदलाव आया है। छोटी कहानियों को देखने से लेकर लोग बिंज वॉचिंग तक कर रहे हैं। फिल्मों के सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर प्रीमियर हो रहे हैं, वगैरह वगैरह। ये मनोरंजन सामग्री बनाने वालों के तौर पर हम भी लगातार इस बदलाव की दिशा जानने की कोशिश कर रहे हैं और खुद को इस बदलाव को अपना पाने लायक बना रहे हैं।’