फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Ka Dhaba: मशहूर करने वाले ने ही की धोखाधड़ी, फिल्मी सितारों ने 'कांता' के लिए लगाई थी मदद की गुहार

Mon, 02 Nov 2020 05:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, बाब का ढाबा - फोटो : Twitter
बीते दिनों दिल्ली का मालवीय नगर स्थित बाबा का ढाबा काफी चर्चा में आया था। लॉकडाउन के बीच कांता प्रसाद के ढाबे में कोई नहीं आता था। जिससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही थी। जिसे देखते हुए यूट्यूबर गौरव वासन ने उनका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। ये वीडियो साझा करते ही कुछ ही घंटों में ट्रेंड हुआ और देखते ही देखते बाबा का ढाबा पर भीड़ लग गई। लेकिन अब कांता प्रसाद की मदद करने वाले के ऊपर उन्होंने खुद धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 5
बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम
कांता प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी मदद के लिए आगे आ गए थे। कई फिल्मी सितारों ने लोगों से उनकी मदद करने की अपील की थी। रवीना टंडन ने तो लोगों से वहां जाकर अपनी सेल्फी भी मांगी थी जिसे वो खुद पोस्ट कर सकें।
विज्ञापन

3 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana
दरअसल जब से वीडियो वायरल हुआ था तब बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज रवीना टंडन, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी जैसे सितारे मदद के लिए आगे आए थे। स्वरा ने बाबा का ढाबा को लेकर कई पोस्ट साझा किए थे। जिनके जरिए उन्होंने लोगों से वहां पहुंचने की अपील की थी। इसके अलावा बाकी भी सभी सितारों ने लोगों से वहां पहुंचकर कांता प्रसाद की मदद के लिए गुहार लगाई थी। साथ ही कई सितारों में उनके लिए पैसे भी ट्रांसफर किए थे। लेकिन शायद यही पैसे कांता प्रसाद के लिए मुसीबत का सबब बन गए।

4 of 5
अपारशक्ति खुराना - फोटो : instagram: aparshakti_khurana
अभिनेता अपारशक्ति खुराना तो खुद बाबा का ढ़ाबा पर खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने इस दौरान एक सेल्फी भी क्लिक की और उसे सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा भी किया था। उन्होंने पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था, 'गौरव वासन से वादा किया था कि जब दिल्ली आऊंगा तो बाबा का ढाबा पर कुछ खाऊंगा। आखिरकार हमने खाया। सबसे अच्छा मटर पनीर खाया। गौरव आप पर गौरव है हम सबको, जो भी आपने बाबा के लिए किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वो ब्लॉगर जिसने मशहूर किया बाबा का ढाबा - फोटो : शुजात आलम
क्या है पूरा मामला
हाल ही में बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन के ऊपर पैसे के हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वासन ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार/दोस्तों के बैंक विवरण और मोबाइल नंबर दानदाताओं के साथ साझा किए और शिकायतकर्ता को कोई भी जानकारी प्रदान किए बिना विभिन्न प्रकार के भुगतानों के माध्यम से दान की भारी राशि एकत्र की।

पढ़ें: इन अभिनेत्रियों ने किया था शाहरुख खान के साथ डेब्यू, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें