जरीन खान एक ऐसी हीरोइन रही हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम करने की कोशिश की लेकिन उन्हें हमेशा ही कैटरीना कैफ की हमशक्ल के तौर पर देखा गया। बावजूद इसके वो हताश नहीं हुईं और आज उनकी अपनी एक पहचान है।
विज्ञापन
2 of 9
जरीन खान
लेकिन उनकी जिंदगी और फिल्मों में आने तक का सफर आसान नहीं रहा। बचपन में ही उनके पिता उन्हें और उनकी मां और बहन को अकेला छोड़कर चले गए। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो दो-दो बेटियों जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 9
जरीन खान
पिता के छोड़कर जाने से जरीन और उनकी मां अकेली हो गईं। उस वक्त वो 12वीं क्लास में थीं। जरीन एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। चूंकि पिता के जाने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी थी, इसलिए जरीन को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर काम की तलाश में निकलना पड़ा।
4 of 9
जरीन खान
काम की तलाश में जरीन खान को खूब भटकना पड़ा। उस वक्त उनका वजन 100 किलो से भी ज्यादा था जिसके चलते उन्हें काम मिलने में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 9
जरीन खान
जैसे तैसे उन्हें एक कॉल सेंटर में नौकरी मिल गई। कॉल सेंटर में काम करने के साथ ही जरीन खान ने अपना वजन घटाने के लिए कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 9
जरीन खान
कॉल सेटर के अलावा जरीन खान ने कई प्रदर्शनियों में एक प्रोमोटर के तौर पर भी काम किया। जब उस काम में भी जरीन का मन नहीं लगा तो उन्होंने फैसला किया कि एयर होस्टेस बन जाएं।
विज्ञापन
7 of 9
जरीन खान
बस फिर क्या था वो एयर होस्टेस बनने की तैयारी में जुट गईं। उन्होंने सारे राउंड क्लियर कर लिए। सिर्फ आखिरी राउंड बचा था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान से हो गई।
8 of 9
जरीन खान
उसके बाद तो सलमान ने जरीन को हीरोइन ही बना दिया। सलमान ने ही जरीन को बॉलीवुड में लॉन्च किया और अपनी फिल्मों में काम दिया।