जरीना वहाब, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने दिलाई ‘चितचोर’
और, ये चर्चा रही है कि ऋषिकेश मुखर्जी ने पहले आपको 'गुड्डी' के लिए फाइनल किया था, लेकिन बाद में ये फिल्म जया बच्चन को मिल गई? इस ‘फैक्ट चेक’ पर जरीना वहाब मासूमियत से जवाब देती हैं, ‘अब देखिए, ये कैसे हो सकता है। जब 'गुड्डी' फिल्म बन रही थी, तब तक मैं इंडस्ट्री में आई ही नहीं थी। जब मैं इंडस्ट्री में आई तो जया जी की शादी हो चुकी थी। श्वेता का जन्म हो चुका था। हां, पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से निकलने के बाद भी जया जी वहां आया करती थी। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। राजश्री प्रोडक्शन्स में उन्होंने ही मुझे भेजा था और मुझे उनकी मदद से ही फिल्म 'चितचोर' में काम करने का मौका मिला। हालांकि, इससे पहले मैं देवानंद साहब की फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' में काम कर चुकी थी।’