बॉलीवुड को 'जब वी मेट', 'लव आजकल', 'हाइवे', 'रॉकस्टार' जैसी शानदार फिल्में देने वाले निर्मता-निर्देशक और राइटर इम्तियाज अली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। अगर उनकी जिंदगी की बात की जाए तो यह भी कुछ-कुछ फिल्मी सी है। इम्तियाज, बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने वाया दिल्ली अपने लिए मुंबई में मुकाम बनाया। इनकी जिंदगी का काफी हिस्सा जमशेदपुर में बीता है और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसकी दिशा भी वहीं से तय हुई। कई जबरदस्त फिल्में देने वाले निर्देशक इम्तियाज अली आज ओटीटी की दुनिया में सक्रिय हैं। मगर इस प्लेटफॉर्म पर वह जिस तरह का सिनेमा दिखा रहे हैं, वह उन्हें सवालों के घेरे में लाकर खड़ा करता है। इम्तियाज के जन्मदिन पर जानते हैं उनके निर्देशक बनने से पहले और बाद की जिंदगी के बारे में...