फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है ये लड़का, जिसे आमिर खान की बेटी इरा कर रहीं डेट

Thu, 13 Jun 2019 11:45 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ira khan - फोटो : social media
आमिर खान की बेटी इरा खान इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । खबर है कि इरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ये स्वीकारा कि वो मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशन में हैं । इरा से इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फैन ने पूछा कि क्या आप रिलेशनशिप में हैं?
विज्ञापन

2 of 7
ira khan
इसके जवाब में इरा ने मिशाल के साथ एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में इरा, मिशाल को गले लगाए नजर आ रही हैं । इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा ने इस तस्वीर के जरिए ये कंफर्म किया है कि वे म्यूजिशियन मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
ira khan
पिछले दिनों इरा ने अपना 21वां जन्मदिन भी मिशाल के साथ ही मनाया था। ये पहली बार नहीं है जब इरा ने मिशाल के साथ कोई तस्वीर शेयर की हो । इरा का इंस्टा अकाउंट मिशाल के साथ की तस्वीरों से भरा हुआ है । हर कोई जानना चाहता है कि जिस लड़के को इरा डेट कर रही हैं, वो कौन है ।



 

4 of 7
ira khan
मिशाल न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट हैं । मिशाल, इरा को गिफ्ट भी देते रहते हैं । इरा ने एक बड़े टेडी के साथ तस्वीर शेयर की थी । जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मैं हमेशा से अपने से बड़े साइज का टेडी चाहती थी । धन्यवाद मिशाल कृपलानी' । 

विज्ञापन

5 of 7
ira khan
कभी गले लगाते तो कभी किस करते, मिशाल और इरा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएंगी । मिशाल के इंस्टा अकाउंट में उनके ढेरों म्यूजिक वीडियो हैं । जिसमें वो केसियो-गिटार बजाते और गाना गाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इरा ने हाल ही में मिशाल के लिए वीडियो सॉन्ग भी डायरेक्ट किया । 

विज्ञापन

6 of 7
ira khan
जिसका नाम Pills है । ये वीडियो ड्रग्स, एल्कोहॉल और महिला पर आधारित है। इरा और मिशाल की तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट भी करते रहते हैं । एक यूजर ने मिशाल और इरा की तस्वीरों पर लिखा, 'मिशाल तुम बहुत लकी हो, कभी भी उसका दिल मत तोड़ना । बता दूं कि वो मेरी पहली क्रश है जब मैंने उसे उसके पिता के साथ देखा था ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ira khan
इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं और अभी 21 साल की हैं । इरा विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं । इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उसका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है । इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं । दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें