फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर जरीन खान के दो खुलासे, किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था डायरेक्टर

Mon, 16 Sep 2019 09:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zareen khan - फोटो : file photo
फिल्मी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं हमेशा से सुनने को मिलती रही हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं और घटना के बारे में खुलासे कर चुकी हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री यानी जरीन खान ने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया। जरीन खान ने खुलासा किया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच जैसी घटना का शिकार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
जरीन खान ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने निजी जिंदगी के साथ बॉलीवुड को लेकर ढेर सारी बातें की। जरीन खान ने खुलासा किया कि पहली बार वह कास्टिंग काउच का शिकार फिल्म इंडस्ट्री में आते ही हुई थीं। अपने इस बुरे अनुभाव के बारे में बात करते हुए जरीन खान ने कहा कि एक फिल्म के निर्देशक ने उनसे किसिंग सीन रिहर्सल में करने को बोले था। 
विज्ञापन

3 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
उन्होंने कहा- 'निर्देशक मुझसे कह रहा था कि आपको झिझक दूर करनी होगी। आपको अपने करियर की रुकावटों को दूर करना होगा। उसने ऐसे इसलिए बोला क्यों में फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी। इसके बाद जरीन खान कहती हैं कि निर्देशक की ये बात सुनकर मैंने कहा- मैं किसिंग सीन की रिहर्सल नहीं करूंगी।' 

4 of 5
zareen khan - फोटो : file photo
जरीन खान ने अपने दूसरे कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- 'जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली तब एक शख्स ने मुझसे कहा कि अगर मैं दोस्ती से ज्यादा आगे बढ़ने में दिलचस्पी रखती हूं तो वह मेरी कुछ अहम प्रोजेक्ट्स दिलाने में मदद कर सकता है।' इसके बार उन्होंने कहा है- 'मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ज्यादा बढ़कर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zareen Khan - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते दिनों जरीन खान स्ट्रेच मार्क की वजह से सुर्खियों में थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैजामा पहने दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर में जरीन खान के पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। इन मार्क को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद खुद जरीन खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्रोलर्स के कराना जवाब दिया था। 

पढ़ें: नेहा धूपिया के पति को मार देना चाहती हैं एक्स गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें