फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड सीन के सवाल पर भड़कीं जरीन खान, कहा- सलमान नहीं अब मेरी मां बताएंगी

Fri, 12 Jan 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान वैसे तो काफी कूल रहती हैं लेकिन हाल ही में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर वह काफी भड़क गई थीं। दरअसल जरीन खान से एक पत्रकार ने पूछ लिया था कि उनके बोल्ड सीन्स पर सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है। ये सवाल सुनते ही जरीन गुस्से से लाल हो गईं और पत्रकार को जमकर सुनाया।

पढ़ेंः हनीमून पर गई एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, हेलीकॉप्टर से बचानी पड़ी जान
विज्ञापन

2 of 4
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'अक्सर-2' और ऐसी कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स दे चुकीं जरीन ने बताया कि वह उस वक्त बहुत ज्यादा इरिटेट हो गई थी जब किसी ने पूछा कि फिल्मों में उनके बोल्ड सीन्स देखने के बाद सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है। इस पर जरीन ने कहा कि यदि बोल्ड सीन्स करना इतनी ही बड़ी चीज है तो आपको पूछना चाहिए कि उनकी मां का क्या रिएक्शन रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
जरीन खान ने बताया कि उनकी मां फिल्मों में इस तरह के सीन्स को लेकर बहुत ही सहज हैं। इससे पहले भी जरीन से सलमान के रिएक्शन को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं। जरीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनसे सलमान की प्रतिक्रिया के बारे में इसलिए पूछा जाता है क्योंकि जरीन उनकी वजह से ही इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हैं।

पढ़ेंः सामने आया सपना चौधरी का नया बोल्ड अवतार, बिग बॉस 11 के बाद अब बिहार जीतने की तैयारी
विज्ञापन

4 of 4
जरीन ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह सलमान की वजह से ही बॉलीवुड का हिस्सा बन पाई हैं। लोगों को यह समझना चाहिए कि सलमान उनके लिए बहुत अजीज हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जरीन और सलमान हमेशा एक दूसरे के कंधे पर सवार रहते हैं। जरीन ने कहा कि हर सवाल घूम फिर कर सलमान पर ही आ जाता है और ये उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें