विक्की कौशल और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे इस वक्त इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजस्थान में हैं। इस दौरान विक्की और सारा एक ऐसे परिवार से मिलने पहुंचे, जिसमें करीब 170 लोग रहते हैं। परिवार से मुलाकात के वक्त दोनों स्टार्स काफी खुश नजर आए और चूल्हे की रोटियों का जायका लिया। इसकी तस्वीरें विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।