बॉलीवुड की असली राजकुमारी कही जाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा के सुर्खियों में बने रहने की वजह अभिनेत्री का आगामी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' है, जिसमें उनके साथ अभिनेता विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। दोनों की कलाकार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस समय दोनों प्रचार-प्रसार करने के लिए राजस्थान गए हुए हैं। सारा और विक्की को हाल ही में जयपुर में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसकी वजह से सारा बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर सारा अली खान वीडियो में ऐसा क्या किया, जो नेटिजन्स का पारा हाई हो गया।