फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम शुरू करना चाहती हैं नई जिंदगी, फैंस से मांगी मदद

Sun, 22 Nov 2020 12:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं 'दंगल गर्ल' नाम से मशहूर जायरा वसीम ने अपने फैंस से एक गुहार लगाई है। जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि वे उनकी तस्वीरें डिलीट कर दें। उन्होंने कहा कि वह जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करना चाहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जायरा वसीम और आमिर खान - फोटो : फाइल
जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उसमें वह कहती हैं, 'मैं निरंतर प्रेम और दया के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा चाहती हूं। आप सभी लगातार का प्यार और साहस मेरे लिए जरिया रहा है। मुझे हर चीज के माध्यम से समर्थन देने के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जायरा ने आगे लिखा है, 'मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि मेरी तस्वीरें अपने अकाउंट्स से हटा दें और साथ ही दूसरे फैन पेज से भी ऐसा करने को कहें। मैं जानती हूं कि इंटरनेट से पूरी तरह तस्वीरें हटा पाना संभव नहीं है लेकिन मैं आपसे प्रार्थना तो कर ही सकती हूं। आप इन पेज पर तस्वीरें साझा न करें।'

4 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जायरा ने आगे कहा कि लोगों के इस कदम से उन्हें मदद मिलेगी। वह अपने जीवन में नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आप मेरी मदद कर सकते हैं और मुझे इस तरह से समर्थन दे सकते हैं जैसे आपने मुझे सब कुछ के माध्यम से दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायरा वसीम - फोटो : instagram
गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि वह अभिनेत्री बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। जायरा ने दंगल, सीक्रेट सुपर स्टार जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।

अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन, मां की दान की हुई किडनी से भी नहीं बच सकी जान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें