बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का जन्म 2 नवंबर 1990 को हुआ था। कार्तिक इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को बॉलीवुड में पहचान पहली ही फिल्म 'प्यार पंचनामा' से मिल गई थी। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बन गई थी और वो बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाने लगे थे। कार्तिक के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...