फिल्म इंडस्ट्री
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दो महीने से अधिक के लॉकडाउन के चलते अब मनोरंजन जगत उबरने का प्रयास कर रहा है। सिनेमा जगत के विभिन्न पक्षों की सरकार से लगातार बातचीत चल रही है। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सचिव डॉक्टर संजय मुखर्जी के साथ मीडिया और मनोरंजन जगत के कुछ खास पक्षों की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई। इस मीटिंग में मनोरंजन जगत के लिए एक वित्तीय पैकेज जारी करने, इंश्योरेंस कंपनी को इंडस्ट्री के लिए खास तरह की नई पॉलिसीज देने के लिए निर्देश देने, पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े कामों को पूरी सतर्कता के साथ तुरंत शुरू करने और सरकार के अधिकृत परिसरों को निशुल्क निर्माताओं को उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पटरी पर लौटने को बेताब, महाराष्ट्र सरकार से मांगा राहत पैकेज