फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान मुंबई वापस लौटे अर्जुन रामपाल, अब बेटियों संग बिता रहे हैं वक्त

Sat, 30 May 2020 05:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media
देशभर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसकी वजह से जो उस समय जहां था वो वहीं पर रह गया। ऐसे ही लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम भी शुमार था। अर्जुन लॉकडाउन के बीच कजरत में ही फंस गए थे। लेकिन अब अर्जुन, मुंबई वापस आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने ही दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला - फोटो : amar ujala mumbai
अर्जुन रामपाल कजरत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ थे। इस दौरान वो दोनों के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे थे। अर्जुन और गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कजरत से भी दोनों अपने अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते थे। अब जब अर्जुन वापस लौट आए हैं तो वो अपना समय बेटियों के साथ व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal - फोटो : social media
इस बात की जानकारी अर्जुन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन की दोनों बेटियां मायरा और माहिका नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार अपनी सुंदरियों के साथ वक्त बिताने को मिल ही गया।'
 

4 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media
अर्जुन रामपाल कजरत से भी अपनी अपडेट्स सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते थे। अर्जुन ने कुछ दिन पहले अपना शेव करते हुए वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अब इस दाढ़ी के साथ और नहीं रह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर क्लीन शेव लुक में भी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Rampal - फोटो : social media
गौरतलब है कि अर्जुन की दोनों बेटियां उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में रह रही थीं। हालांकि अर्जुन उनके साथ फोन के जरिए पूरी तरह से संपर्क में थे। बता दें कि अर्जुन कपूर की दोनों बेटिया उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से हैं। मेहर और अर्जुन का तलाक हो चुका है और अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ रहते हैं।

पढ़ें: अक्षय कुमार बोले, 'मेरे पेट पर लात मत मारो', पत्नी ट्विंकल खन्ना से सरेआम मांगी माफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें