फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा, देखें Viral Photos

Wed, 23 Dec 2020 10:40 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ लॉकडाउन के दौरान सगाई कर ली थी। वहीं अब हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। युजवेंद्र की सगाई के बाद से ही उनके सभी फैंस धनश्री के बारे में जानना चाह रहे थे। धनश्री एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram
धनश्री वर्मा एक मॉडल और ट्रेन्ड डांसर हैं। इसके अलावा धनश्री डॉक्टर (डेन्टिस्ट) भी हैं। उन्होंने साल 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज से डेन्टिस्ट की पढ़ाई की है। हालांकि उन्होंने इसे पेशेवर रूप नहीं दिया है। धनश्री वर्मा पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram
धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने कई डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। धनश्री वर्मा की डांस कंपनी की फाउंडर भी हैं, जो उन्हीं के नाम से संचालित होती है। धनश्री डांसर के रूप में अपनी भूमिका का पूरा आनंद लेती हैं।
 

4 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : Instagram
इसके अलावा धनश्री यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं युजवेंद्र के साथ शादी के एलान के बाद से धनश्री की फैनफॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल - फोटो : ट्विटर
बता दें कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री वर्मा पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थीं। इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को बड़ी ही चालाकी से छुपाकर रखा था। जिसके बाद अगस्त के महीने में इन दोनों ने सगाई कर ली। वहीं अब शादी के बंधन में भी बंध गए हैं।

पढ़ें: मां- पापा मान गए तो शादी कर लेंगे अली गोनी और जैस्मिन भसीन, Bigg Boss के घर में प्लानिंग करते आए नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें