पूर्व मिस वर्ल्ड, मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस युक्ता मुखी का आज जन्मदिन है। आज वे फिल्मों से लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन एक समय था जब वे बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं।
इसके अलावा युक्ता पति पर लगाए यौन प्रताड़ना के आरोपों को लेकर भी काफी दिन मीडिया की सुर्खियों में रहीं।
जन्मदिन पर जानें युक्ता मुखी के बारे में बहुत कुछ।
विज्ञापन
2 of 9
युक्ता मुखी
जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस और क्लासिकल म्यूजिक का अनोखा मेल
युक्ता का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को मुंबई में हुआ था। 1986 में उनका परिवार मुंबई से शिफ्ट हो गया। युक्ता ने वी.जी.वाजे कॉलेज से जूलॉजी की पढ़ाई की है। कम्प्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है और हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा ली है।
विज्ञापन
3 of 9
युक्ता मुखी
एक ही साल में जीते दो खिताब
साल 1999 युक्ता मुखी के जीवन में सबसे शानदार साल था। इस साल पहले उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। फिर इसी साल युक्ता ने मिस वर्ल्ड एशिया का खिताब भी जीता। युक्ता मिस ओशिनिया भी रही हैं।
4 of 9
युक्ता मुखी
राजनीति में भी सक्रिय रहीं युक्ता
कम लोग जानते होंगे कि देश की राजनीति में भी वे अपना योगदान दे चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रह चुकी हैं। साल 2010 में युक्ता मुखी ने अपनी आंखें दान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
5 of 9
युक्ता मुखी
6 फिल्मों में किया काम
युक्ता ने लगभग 6 फिल्मों में काम किया है, जिनमें 2001 में आई तमिल फिल्म 'पूवेल्लम उन वसम' , 2002 में बॉलीवुड फिल्म 'प्यासा', 2006 में 'लव इन जापान', 'कठपुतली' और 2007 में 'कब कहबा तू आई लव यू' और 2008 में आई 'मेमसाहब' शामिल हैं। हालांकि युक्ता फिल्मों में ज्यादा नाम नहीं कमा सकीं।
विज्ञापन
6 of 9
युक्ता मुखी
लंबाई बनी बॉलीवुड में छोटे सफर का कारण!
युक्ता की लंबाई 6.1 फीट है। जहां आज हर कोई लंबे कद की इच्छा रखता है। कहा जाता है कि युक्ता की यह लंबाई बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बनी।
विज्ञापन
7 of 9
युक्ता मुखी
तुली से पहली मुलाकात
युक्ता मुखी प्रिंस तुली से शादी के पहले उस वक्त पहली बार मिली थीं, जब वे नागपुर एक फोटोशूट के सिलसिले में गई हुई थीं। 2008 में उन्होंने प्रिंस तुली से नागपुर के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
8 of 9
युक्ता मुखी
पति पर लगाए यौन प्रताड़ना के आरोप
जुलाई 2013 में युक्ता मुखी ने प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक तरीके से सेक्स के गंभीर आरोप लगाए।
पांच साल बाद ही तलाक
इसके बाद युक्ता मुखी का पति के साथ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। मामला कोर्ट तक पहुंचा और जून 2014 में दोनो ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी अब युक्ता के पास ही है। आजकल युक्ता सुर्खियों से दूर हैं।