राहुल वोहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने निधन से पहले राहुल ने जो कुछ सोशल मीडिया पर लिखा उसे पढ़कर आपका कलेजा फट जाएगा। राहुल वोहरा ने फेसबुक पर शनिवार दोपहर 12:38 पर लास्ट पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में राहुल लिखते हैं,
मुझे भी ट्रीटमेंट अच्छा मिल जाता तो मैं भी बच जाता, तुम्हारा राहुल वोहरा
नाम- राहुल वोहरा
उम्र- 35
अस्पताल का नाम- राजीव गांधी सुपर स्पेशियलटी हॉस्टपिटल, ताहिरपुर, दिल्ली
बेड संख्या- 6554
फ्लोर- 6वीं, बी विंग, HDU
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को टैग करके आगे लिखा-
जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं....