फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story: शशि थरूर ने द केरल स्टोरी पर दिया चैलेंज, कहा- धर्म परिवर्तन की बात साबित करो 1 करोड़ जीतो

Mon, 01 May 2023 05:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शशि थरूर, द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तब से फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद हो रहा है। वहीं केरल गवर्नमेंट इस फिल्म को भाजपा और संघ का प्रोपगेंडा बता रही है।  इस फिल्म में केरल की 32 हजार हिंदू और क्रिश्चन लड़कियों के धर्म परिवर्तन करने और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन के चंगुल में फंसने की कहानी दिखाई गई है। इसको लेकर शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है, जो कि चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में लड़कियों के आतंकी चंगुल में फंसने को लेकर जो आंकड़ा दिखाया गया है, उसपर जमकर आपत्ति हो रही है। कांग्रेस भी ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लगातार प्रतिक्रिया दे रही है। वहीं अब हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता ने बीते दिनों पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह आपकी केरल की कहानी हो सकती है। हमारे केरल की कहानी नहीं है। हालांकि, अब शशि थरूर ने इस फिल्म को लेकर एक और ट्वीट किया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन और सीरिया जाने की बात को साबित कीजिए, अपना सबूत जमा करिए और इस चैलेंज को पूरा करने वाले को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया है। 

4 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, जो लोग केरल में 32 हजार लड़कियों के इस्लाम कबूलने की बात कर रहे हैं उनके लिए इस मामले को साबित करने और पैसा कमाने का बड़ा मौका है। क्या वो इस चैलेंज को कबूल करेंगे या फिर उनके पास सबूत ही नहीं क्योंकि ऐसा हुआ ही नहीं। इसके अलावा शशि थरूर ने पोस्ट में हैशटेग ‘नोट आर केरल स्टोरी' दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
‘द केरल स्टोरी’ की कहानी की बात करें तो यह फिल्म केरल की करीब 32000 महिलाओं के लापता होने की कहानी है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में ऐसा दावा किया गया है कि लापता महिलाओं का धर्मांतरण किया गया, उन्हें कट्टरपंथी बनाया गया और भारत व दुनिया में आतंकी गतिविधियों में उन्हें लगाया गया। बता दें कि यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें