फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Admired Men In India 2019: नंबर एक पर पीएम मोदी, बॉलीवुड से शाहरुख- अमिताभ

Thu, 26 Sep 2019 08:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोस्ट एडमायर्ड पर्सन - फोटो : instagram
दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर हैं। यूगोव (YouGov) द्वारा कराए गए इस सर्वे में टॉप 10 में केवल दो बॉलीवुड एक्टर (मेल) का नाम शामिल है। 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे और शाहरुख खान नौवें नंबर पर हैं। YouGov ने ये सूची ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : instagram

15.66 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर 8.58% के साथ महेंद्र सिंह धोनी, 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर हैं टाटा ग्रुप के रतन टाटा। बराक ओबामा 7.36% के साथ चौथे स्थान पर, 6.96% के साथ बिल गेट्स पांचवें, 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर 5.81% के साथ सातवें, 4.46% के साथ विराट कोहली आठवें, शाहरुख खान 3.63% के साथ नौवें और 3.44% के साथ जैकी चैन 10वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान की आखिरी रिलीज फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान को फैंस का बेइंतहा प्यार मिल रहा है। ऐसे में शाहरुख ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
बात करें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तो उनके पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। बिग बी इन दिनों KBC में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें