फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरजावां के ट्रेलर लॉन्च पर सिद्धार्थ का बड़ा कबूलनामा, रितेश ने भी खोले तीन फुटिया विलेन के राज

Thu, 26 Sep 2019 08:37 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Marjaavaan star cast - फोटो : amar ujala mumbai
मिलाप जवेरी निर्देशित फिल्म मरजावां का ट्रेलर गुरुवार को मुंबई में रिलीज हो गया। रिलीज के वक्त फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत और तारा सुतारिया यहां मौजूद रही। सभी अपनी इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर खासा उत्साहित नजर आए। ट्रेलर देखने के बाद पत्रकारों से लेकर यहां ट्रेलर देखने आए फैंस ने एक ही बात कही कि इस ट्रेलर को देखकर असल हिंदी सिनेमा की याद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Marjaavaan star cast - फोटो : amar ujala mumbai
मरजावां का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से सवाल हुआ कि उन्होंने क्या सोचकर ये फिल्म चुनी? तो वह कहते हैं, " मिलाप उस तरह के सिनेमा में विश्वास रखते हैं जिस तरह का हम देखते देखते बड़े हुए हैं। हीरो की बड़ी एंट्री हो, एक्शन बड़ा हो, खूब डायलॉगबाजी हो। मैंने भी बड़े होते हुए ऐसा ही सिनेमा देखा है। इतने सालों बाद मुझे भी एक मौका मिला है ऐसे हीरो का किरदार निभाने का। लेकिन पहली चीज जिसने मुझे इतना उत्साहित किया, वह मेरा किरदार नहीं बल्कि कहानी और इसके डायलॉग्स हैं। मेरे बचपन में आई फिल्में देखकर ही मुझे हीरो बनने की प्रेरणा मिली है। इसी तरह की कहानी चाहता था मैं, मेरे करियर में पहली बार मैं एक रीयल हीरो का किरदार निभा रहा हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
Marjaavaan star cast - फोटो : amar ujala mumbai
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म मरजावां के हीरो हैं वहीं इनके अपोजिट बतौर विलेन रितेश देशमुख हैं।  फिल्म एक विलेन में भी दोनों कलाकार इसी तरह के अवतार में नजर आ चुके हैं। रितेश कहते हैं, "मुझे लगता है कि जब भी मिलाप झवेरी अपने फेवरिट हीरो सिद्धार्थ के लिए रोल लिखते हैं तो उन्हें उनके अपोजित कोई कमीना ही चाहिए होता है और लगता है कि उनकी जिंदगी में ही सबसे बड़ा कमीना मैं ही हूं।" 

4 of 5
Marjaavaan star cast - फोटो : amar ujala mumbai
रितेश इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन तो हैं ही, उनका किरदार भी बस तीन फुट का है। इस किरदार को चुनने को लेकर हुए सवाल पर रितेश ने कहा, " पहली बार जब मिलाप ने मुझे कहानी सुनाई तो मुझे कहानी दिलचस्प लगी। मैंने कहानी सुनकर कह दिया कि हां विलेन का रोल मैं करना चाहूंगा। लेकिन तब फिल्म का निर्देशक कोई और था। ये सिलसिला चलता ही रहा कि अब शूटिंग होगी या तब शूटिंग होगी। फिर पता चला कि मिलाप ही फिल्म निर्देशित कर रहे हैं।  मुझे लगता है कि यह फिल्म मिलाप से बेहतर कोई नहीं निर्देशित कर पाता। जब आप इस किरदार को देखेंगे तो ये दिखने में तो तीन फुट का है। पर इस किरदार के आगे बाकी सब किरदार तीन फुट के ही लगते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
marjaavaan - फोटो : social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही थी, लेकिन जॉन अब्राहम के कारण अब यह फिल्म 8 नवंबर को एक सोलो रिलीज पाएगी। फिल्म के निर्माता इस बारे में कहते हैं, "ये दोस्ती हमारे बीच काफी अच्छी है। हम सभी ने मिलकर सत्यमेव जयते और बाटला हाउस पर काम किया है। मिलाप के बिना वे फिल्में पूरी नहीं हो पाती। इसीलिए हमारे बीच अच्छा सामंजस्य है। जब मिलाप ने जॉन को यह ट्रेलर दिखाया। तो जॉन ने कहा कि क्या बात है बढ़िया ट्रेलर है, लेकिन उदास क्यों है। मिलाप ने बोला सब कुछ सही है लेकिन हमे सोलो रिलीज नहीं मिल रही। तब जॉन ने कहा कोई नहीं ले ले सोलो रिलीज। उन्होंने फिर अपनी फिल्म आगे खिसका दी और हमें 8 नवंबर की डेट दे दी।"

पढ़ें: विदेशी प्रेमी संग गुपचुप शादी की खबरों पर हैरान हुई टाइगर श्रॉफ की बहन, बताया क्या है असली सच?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें