फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट आई सामने, पीएम मोदी सहित शाहरुख और अमिताभ का भी जलवा कायम

Sat, 26 Sep 2020 02:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
YouGov Survey 2020: सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट - फोटो : PTI और ट्विटर
YouGov (यूगोव)  का एक सर्वे सामने आया है। जिसमें भारत और विश्व में सबसे प्रशंसनीय लोगों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में जहां विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय लोगों का नाम बताए गए हैं तो वहीं भारत के 25 सबसे प्रशंसनीय लोगों के नाम भी जाहिर किए गए हैं। इस लिस्ट में राजनीतिक जगत से लेकर खेल जगत और बॉलीवुड सितारों के भी नाम है। लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नहीं नजर आए शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 5
बराक ओबामा और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
जानकारी के मुताबिक इस सर्वे में कुल 42 देशों के 4500 लोगों ने हिस्सा लिया और उसके बाद विश्व और भारत में सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट बनाई गई है। सबसे पहले बात करते हैं विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय लोगों की, तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम है। वहीं चौथे नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इसके साथ ही पांचवे नंबर पर हॉलीवुड स्टार जैकी चैन का नाम है।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
इस लिस्ट में आगे बात करें तो 10वें नंबर पर कीनू रिव्स, 14वें नंबर पर अमिताभ बच्चन, 16वें नंबर पर विराट कोहली और  17वें नंबर पर शाहरुख खान हैं। बता दें कि शाहरुख खान एक लंबे अर्से से ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं। इसके बाद भी इस लिस्ट में शाहरुख का नाम आना, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। याद दिला दें कि शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो (2018) में नजर आए थे।

4 of 5
akshay kumar with pm modi - फोटो : Twitter: @akshaykumar
वहीं बात जब भारत में सबसे प्रशंसनीय लोगों की आती है तो पहले नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद पांचवे नंबर पर अक्षय कुमार, छठवें नंबर पर अमिताभ बच्चन, सातवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर, आठवें नबंर पर बराक ओबामा, नौवें नंबर पर विराट कोहली और 10वें नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman and Shah Rukh Khan - फोटो : कलर्स
लिस्ट में आगे बात करें तो 11वें नंबर पर सलमान खान, 12वें नंबर पर शाहरुख खान, 15वें नंबर पर जैकी चैन और 20वें नंबर पर कीनू रिव्स हैं। सिनेमा जगत के सितारों के अलावा इस लिस्ट में एलन मस्क, व्लामदीर पुतिन, जैक मा, डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जॉर्डन, पोप फ्रांसिस और जोको विडोडो जैसे दिग्गज भी शुमार हैं।  गौरतलब है कि ये सर्वे YouGov द्वारा जनवरी 2020 से मार्च 2020 के बीच करवाया गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें