योगिता बाली, इन्हें बीते जमाने की एक्ट्रेस कहें, गीता बाली की भांजी कहें, किशोर कुमार की पूर्व तीसरी पत्नी कहें या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी कहें, बात तो एक ही है। 13 को मुंबई में जन्मीं योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'आखिरी बदला' 1989 में आई थी। बता दें कि योगिता ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए अपने पहले पति किशोर कुमार को तलाक दिया था। किशोर-योगिता की शादी मात्र 2 साल ही चल पाई थी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मिथुन और योगिता बाली की लव स्टोरी के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bollywood flashback yogeeta bali
क्या आपको मालूम है कि योगिता किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं, लेकिन शादी के महज दो साल बाद दोनों अलग हो गए। उस दौर की अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक योगिता की जिंदगी में मिथुन आ चुके थे, इसलिए उन्होंने किशोर कुमार को तलाक दे दिया था। योगिता और मिथुन ने 1979 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी के बाद किशोर कुमार बहुत नाराज हो गए थे। इसका नतीजा ये हुआ कि किशोर कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood flashback yogeeta bali
मिथुन और योगिता की जिंदगी अच्छी चल रही थी। 1985 में मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की खबरे आईं। रिपोर्टेस की माने तो दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस बात की पुष्टि खुद मिथुन ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान की थी। इस बारे में जैसे ही योगिता को मालूम हुआ तो उन्होंने बहुत सारी दवाइयां एक साथ खा ली थी, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद मिथुन को वापस योगिता के पास आना पड़ा।
4 of 5
sridevi
एक इंटरव्यू में मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनको मिथुन की दूसरी शादी के बारे में पता था। उन्होंने श्रीदेवी को मिथुन की दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया था। रिपोर्टस की माने तो श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन अपनी पहली पत्नी को तलाक दें, लेकिन मिथुन ने जब कहा कि वह उसे दुख नहीं देंगे तो श्रीदेवी उनसे अलग हो गई। कुछ समय बाद योगिता ने जब तीसरे बच्चे नमाशी को जन्म दिया तो मिथुन और उनकी लाइफ से सब नॉर्मल हो गया।
योगिता और मिथुन के 3 बेटे हैं। एक बेटी को उन्होंने गोद लिया था, जिसे कोई कूड़ेदान में फेंक कर चला गया था। इनके बच्चों के नाम महाक्षय चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती, उषमय चक्रवर्ती और नमाषी चक्रवर्ती हैं। योगिता के बड़े बेटे महाक्षय चक्रवर्ती का पहले नाम मिमोह चक्रवर्ती था, जिसको उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद बदलकर महाक्षय चक्रवर्ती कर लिया। योगिता बाली और बेटे महाक्षय पर एक महिला ने रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया था। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पुलिस को योगिता बाली और महाक्षय के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात करवाने का केस दर्ज करने का आदेश दिया था।