फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पटानी ने अपने मॉडलिंग के दिनों को किया याद, करण जौहर को दिया खुद के अभिनेत्री होने का श्रेय

Fri, 01 Mar 2024 04:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा पटानी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान मॉडलिंग के दिनों में खुद को पहचानने के लिए करण जौहर को श्रेय दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पटानी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्मों और बोल्ड फोटोशूट के चलते दिशा अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। इन दिनों दिशा अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'योद्धा' का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। दिशा ने हाल ही में अपने करियर की सफलता का श्रेय करण जौहर को दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पटानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में अपनी डेब्यू करने वालीं दिशा पटानी ने 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान मॉडलिंग के दिनों में खुद को पहचानने के लिए करण जौहर को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि आज अगर वह एक अभिनेत्री हैं, तो वह करण जौहर की वजह से हैं।  

Anant-Radhika Pre Wedding: कियारा-सिद्धार्थ से वरुण तक, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पटानी
दिशा पाटनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं आज अभिनेत्री हूं तो इसकी वजह करण भी हैं, क्योंकि वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे तब देखा था, जब मैं मॉडलिंग करती थी। मैं उस समय केवल 18 साल की थी और मुझे ऐसा लगता है कि अगर उन्होंने उस समय मुझे नहीं देखा होता तो मैं आज यहां नहीं होती।'

4 of 5
दिशा पटानी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'यह बहुत सम्मान की बात थी। साथ ही आप लोग बहुत अच्छे हैं और इसके व्यवस्थित हैं। सिड भी काफी अच्छे हैं। वे बहुत बहुत ज्यादा प्रोफेशनल हैं। साथ ही बहुत सपोर्टिव हैं।' दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना अहम भूमिका में हैं। फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर आज हीजारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'योद्धा' एक आगामी एक्शन थ्रिलर है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सैनिक और गद्दार की दोहरी भूमिकाओं में हैं। वह अपनी खुद की पहचान से जूझते हुए अपने दिवंगत पिता की महत्वाकांक्षाओं का सम्मान करने की कहानी को दिखाते हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'योद्धा'  25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

K Shivaram: अभिनेता के. शिवराम का निधन, कन्नड़ भाषा में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले पहले व्यक्ति थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें