फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action Movies: साल 25 में बॉलीवुड में मिलेगा रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन का डोज, आ रहे हैं ये धुरंधर

Tue, 31 Dec 2024 08:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024: आने वाले साल में एक्शन के शौकीनों को कई शानदार फिल्में मिलने वाली हैं। सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर तक कई सितारों की फिल्में कतार में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दर्शकों के बीच एक्शन फिल्मों का अलग स्तर का क्रेज देखने को मिलता है। एक्शन सिनेमा के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को देख निर्माता भी इस शैली में खूब फिल्में पेश कर रहे हैं। साल 2024 में कई एक्शन फिल्में आईं, तो वहीं 2025 में भी दर्शकों को एक्शन का डबल डोज मिलने वाला है। कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं और इनमें धमाकेदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सिकंदर
यह ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में भी गजब का एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसमें रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सलमान खान की सिकंदर अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन एआर मुरुगदास ने किया है। शरमन जोशी और सत्यराज भी फिल्म का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
वॉर 2 
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 'वॉर 2' में धमाकेदार एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस एक्शन-पैक्ड सीक्वल का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी खास भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को आजादी के अवसर पर रिलीज होगी।

4 of 6
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'120 बहादुर'
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' भी लिस्ट में है। इसे एक्सल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने बनाया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। वे फिल्म में मेजर शैतान सिंह के रोल में हैं। यह फिल्म 1962 के रिजांग ला के वीरों की अतुलनीय बहादुरी को समर्पित है। फरहान कह चुके हैं कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।

यह खबर भी पढ़ें:
Anil Kapoor: 'इन दिनों बड़े अभिनेता भी एक साथ फिल्म नहीं करना चाहते', अनिल कपूर ने दिया ऐसा बयान
विज्ञापन

5 of 6
लाहौर 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
लाहौर 1947
साल 2023 में फिल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचाने के बाद सनी देओल एक बार फिर परदे पर हथौड़ा तोड़ एक्शन करते नजर आएंगे। इस बार फिल्म का नाम है 'लाहौर 1947'। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम रोल में हैं। आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Selena Gomez: हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सेलिना ने साझा किए बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक पल, सगाई के बाद हैं खुश
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
'देवा', 'बागी 4'
शाहिद कपूर भी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है 'देवा'। इसमें शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में बोल्ड और रिबेलियस अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की बागी 4 भी अगले साल आ रही है। यह भी एक्शन फिल्म है। इसमें पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज सिंधू भी नजर आने वाली हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Olivia Hussey Dies: 'रोमियो एंड जूलियट' फेम अभिनेत्री ओलिविया हसी आइस्ले का निधन, 73 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें