फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bye Bye 2024: कृति सेनन ने शेयर किए 2024 के यादगार पल, कहीं बर्फ में मस्ती तो कहीं डूबते सूरज को निहारती दिखीं

Tue, 31 Dec 2024 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

31 दिसंबर को बॉलीवुड के कई स्टार्स, सेलिब्रिटीज पार्टी कर रहे हैं, कोई वैकेशन पर फैमिली या अपने पार्टनर के साथ निकल चुका है। इस बीच कृति सेनन ने अपनी साल भर की यादों को तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
1 of 6
कृति सेनन की 2024 की खास तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon

कृति सेनन ने साल 2024 की सभी यादों को समेटते हुए अपनी कुछ अनदेखी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कृति का अंदाज, हर तस्वीर में जुदा नजर आ रहा है। कृति के फैंस भी उनके जुदा अंदाज, लुक्स के दीवाने हो गए।  
 

विज्ञापन

2 of 6
पार्टी-वैकेशन को एंज्वॉय करती कृति - फोटो : इंस्टाग्राम

पार्टी-वैकेशन मूड में कृति 
एक तस्वीर में कृति बिकनी ड्रेस पहने पार्टी करती हुई दिखीं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह किसी वैकेशन पर बर्फ को एंज्वॉय कर रही हैं।

 

विज्ञापन

3 of 6
कृति का स्किन केयर रूटीन - फोटो : इंस्टाग्राम

स्किन केयर करती एक्ट्रेस 
कृति की खूबसूरती का राज क्या है? अकसर ही फैंस उनसे पूछते हैं, ऐसे में कृति ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह कोल्ड वॉटर स्किन केयर ट्रीटमेंट ले रही हैं। बर्फ के पानी में थोड़ी देर चेहरा रखने से ग्लो बना रहता है, स्किन भी यंग नजर आती है।

 

4 of 6
कृति के दोस्तों संग खुशी भरे पल - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्रेंड्स के साथ मस्ती भरे पल 
कुछ तस्वीरों में कृति अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। वह दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही हैं, उनके चेहरे पर प्यारी सी हंसी नजर आ रही है।

 

विज्ञापन

5 of 6
कृति के फैंस कायल हुए इन तस्वीरों के - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने बांध दिए तारीफों के पुल 
कृति की सभी तस्वीरों को उनके फैंस ने खूब लाइक किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘कृति सबसे प्रीटी एक्ट्रेस है।’ वहीं एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया- ‘आपकी हैप्पीनेस को नजर ना लगे’ और एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- ‘हमें और भी तस्वीरें देखनी हैं।’ इसके अलावा कई फैंस ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को न्यू ईयर से पहले विश भी किया। 

Bollywood Vs South: साउथ निर्देशकों की बदौलत पटरी पर लौटा हिंदी सिनेमा! नागा वामसी के दावे पर भड़के बोनी कपूर 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति सेनन ने सेलिब्रेट किया क्रिसमस - फोटो : इंस्टाग्राम

रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग क्रिसमस की तस्वीर
अभी तो कृति ने 2024 की सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की हैं। कुछ दिन पहले क्रिसमस पर कृति ने कबीर बहिया के साथ भी कुछ फोटो साझा कीं, इससे इनके रिलेशनशिप में होने के खबरों और हवा मिली। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कृति और कबीर बहिया दोनों पार्टी करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें