फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: देश ही नहीं, दुनियाभर में बजा इन फिल्मों का डंका, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने नोट

Sun, 29 Dec 2024 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024: इस साल कई भारतीय फिल्मों ने विदेशी दर्शकों का भी खूब दिल जीता है। इनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन खूब तगड़ा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड से लेकर साउथ तक भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों ने इस साल सिनेमाघरों में दस्तक दी। कुछ पर दर्शक मेहरबान हुए तो रिकॉर्ड टूटे, वहीं कुछ फिल्में कब आईं और चली गईं पता नहीं चला। कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल किया ही, ग्लोबर स्तर पर भी झंडा बुलंद किया। देश के साथ-साथ विदेशों में इन फिल्मों ने जमकर नोट छापे। आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हनुमान फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
हनुमैन
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में यह फिल्म साउथ में रिलीज हुई। हिंदी भाषी दर्शकों तक भी इसे दर्शकों तक पहुंचाया गया। करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इतना ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म को दर्शक बड़ी संख्या में देखने आए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने 201.63 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 295 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम-@raodyness
लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्म साबित हुई है। यूं तो इसे बहुत कम बजट में बनाया गया, लेकिन इसने कमाई अच्छी की है। कमाई से ज्यादा इसे तारीफें खूब मिली हैं। इस साल इसे भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी भेजा गया, हालांकि अंतिम सूची में यह जगह नहीं बना पाई। भारत में यह फिल्म जब थिएटर्स में रिलीज हुई तो खास नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इसने तहलका मचा दिया। फिर इसे विदेशों में रिलीज किया गया और वहां भी दर्शकों से इसे प्यार मिला। भारत में इस फिल्म ने 20.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार  27.06  करोड़ रुपये रहा। 

4 of 8
शैतान पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' भी इस लिस्ट में शामिल है। यूं तो इस साल अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज हुईं-इनमें 'मैदान' से लेकर 'औरों में कहां दम था', 'नाम' और 'सिंघम अगेन' तक शामिल है। मगर उनकी फिल्म 'शैतान' का जो जलवा रहा, वह किसी का नहीं रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 60 से 65 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाई गई। दुनियाभर में इसने 211 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। 
विज्ञापन

5 of 8
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
इस साल जून में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई। नाग अश्विन के निर्देशन में इस फिल्म को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में वीएफएक्स का भी खूब कमाल दिखा। करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,200 करोड़ रुपये कमाए। ओटीटी पर यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 8
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2
अगस्त में बॉलीवुड की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। आजादी के पर्व पर रिलीज हुई फिल्म महीनेभर से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में टिकी रही। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी और श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:
Game Changer: 'गेम चेंजर' के ट्रेलर को लेकर फैन ने मेकर्स को दी धमकी, 'नए साल तक रिलीज नहीं किया तो करूंगा...'
विज्ञापन

7 of 8
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' के बिना यह लिस्ट अधूरी रहेगी। नवंबर में रिलीज हुई लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की इस फिल्म ने भारत में अच्छा कारोबार किया। साथ ही वर्ल्डवाइड भी इसे खूब प्यार मिला। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'भूल भुलैया 3' ने दुनियाभर में करीब 417 करोड़ रुपये कमाए।

ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: दीपिका से लेकर प्रभास तक, इस साल चर्चा में रहे ये 10 सितारे, टॉप पर है इस अभिनेत्री का नाम
विज्ञापन

8 of 8
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2
फिर सबसे आखिर में बात करते हैं तहलका मचा देने वाली पुष्पा 2 की। इस फिल्म की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। इसके साथ-साथ विदेशी दर्शकों को भी यह फिल्म खूब लुभा रही है। वर्ल्डवाइज यह फिल्म अब तक 1700 करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है और सिलसिला अभी जारी है। देखना होगा कि यह आंकड़ा कहां जाकर रुकता है। 

ये खबर भी पढ़ें:
Badshah Honey Singh Dispute: हनी सिंह के मुंह खोलते ही घबराए बादशाह? विवाद के बीच उठाया ये बड़ा कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें