फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: पति राघव चड्ढा बिना मना रही हैं सर्दियों की छुट्टियां, परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो

Sun, 29 Dec 2024 10:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सर्दियों की छुट्टियों को लेकर एक स्टारो शेयर की है, जिससे साफ पता चल रहा है कि उनकी सर्दियों की छुट्टियां शानादार बीत रही हैं। परिणीति के प्रशंसक भी इस स्टोरी पर अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुछ इस तरह राघव के बगौर सर्दियों की छुट्टियां मना रही हैं परिणीति - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति चोपड़ा नई दिल्ली वापस आ गई हैं और उन्होंने एक तस्वीर के जरिए अपनी छुट्टियों के बारे में सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। कुछ ही समय में यह वायरल हो गई इस स्टोरी पर अब प्रशंसक भी अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेहद खुश नजर आ रही हैं परिणाीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। हालांकि, परिणीति ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की, लेकिन परिणीति ने अपनी सर्दियों की छुट्टियों के बारे में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी जरूर शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म के सेट से परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह एक कंबल में लिपटे और नई दिल्ली की सर्दियों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस स्टोरी के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, "अपनी रजाई में रहना और टीवी देखना.. छुट्टियों का एक ही लक्ष्य।" 

Kalki 2 Shooting: दीपिका पादुकोण की वजह से होगी 'कल्कि 2' की शूटिंग में देरी? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
 

4 of 5
फिल्म के सेट से परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने प्रशंसकों को अपने आगामी प्रोजेक्ट के सेट से कुछ पर्दे के पीछे की झलकियां भी दिखाई थीं। पहली तस्वीर में परिणीति हाथ में छोटा पंखा लेकर गर्मी से राहत पा रही हैं। नीली शर्ट और जींस पहने अभिनेत्री ने अपने चेहरे को गीले पोंछे से भी ढका हुआ है। दूसरी तस्वीर में परिणीति ने मैरून स्वेटर पहना हुआ है जिस पर सफेद दिल बने हुए हैं। तस्वीर में, वह अपनी टीम के साथ पोज देते हुए एक मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
परिणीति, जिन्हें आखिरी बार निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। इन दिनों परिणीति अपनी आगामी परियोजना की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम क्या है यह अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म को लेकर परिणीति की पोस्ट को देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें