फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024 Songs: इस साल इन शानदार गानों ने मचाया धमाल, विक्की-श्रीलीला-तमन्ना के दिखे हॉट डांस मूव्स

Tue, 17 Dec 2024 04:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Year Ender 2024 Famous Songs: साल 2024 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, तो वहीं कई फिल्मों के साथ उनके गाने भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जो इस साल के बेहतरीन और शानदार सॉन्ग ट्रैक की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस साल के शानदार गोनों पर, जिन्हें देखकर प्रशंसक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
1 of 6
2024 के शानदार गाने - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 जाते-जाते कई सारी यादें अपने साथ छोड़ जाएगा, लेकिन लोगों को कई यादगार पल देकर जाएगा। इस साल कई हिट फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, तो वहीं कुछ फिल्मों के सॉन्ग भी प्रशंसकों को बेहद पसंद आए। इन गानों ने दर्शकों को अपने ट्रैक पर डांस करने के लिए मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं इस साल के शानदार गानों के बारे में, जिन्होंने अपने स्टाइल और म्यूजिक के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया -शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की साइंस फिक्शन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की। इस फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बेहद शानदार और जबर्दस्त रहा। इस गाने में शाहिद के साथ कृति सेनन ने जमकर रोबोटिर डांस भी किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का संगीत तनिष्क बागची, सचिन-जिगर, राघव, तलविन्दर, एमसी स्क्वायर और एनडीएस द्वारा रचित है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (टाइटल ट्रैक) कनाडाई गायक राघव के 2004 के एल्बम स्टोरीटेलर के गाने "तेरी बातें (योर वर्ड्स)" का रीमेक है। 
विज्ञापन

3 of 6
सोना कितना सोना- तब्बू-करीना कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
सोना कितना सोना (फिल्म क्रू)
फिल्म 'क्रू' के साथ ही इस फिल्म के कई गाने हिट हुए, लेकिन फिल्म का एक गाना 'सोना कितना सोना है' दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस गाने को आईपी सिंह और नूपुर खेदकर ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने में करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू को सोने की तस्करी करते हुए दिखाया गया है। इस गाने के कुछ शब्द फिल्म खलनायक के गाने 'चोली के पीछे क्या है' से लिए गए हैं।

4 of 6
तौबा-तौबा- विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
तौबा-तौबा (फिल्म बैड न्यूज)
फिल्म बैड न्यूज का सबसे चर्चित गाना 'तौबा-तौबा' इस साल के हिट ट्रैक लिस्ट में शामिल है। इस गाने में विक्की कौशल के जबर्दस्त डांस मूव्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। 'तौबा तौबा' इस साल के सबसे बड़े चार्टबस्टर्स में से एक है। इस गाने को करण औजला ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। गाने में विक्की कौशल ने पंजाबी अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

5 of 6
किसिक- अल्लू अर्जुन-श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
किसिक (फिल्म पुष्पा 2 द रूल)
इस साल की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' में कई बेहतरीन गाने हैं, लेकिन फिल्म का एक गाना जो दर्शकों की जुबां पर आज भी चढ़ा है, वह है 'किसिक'। इस गाने में अल्लू अर्जुन और साउथ अभिनेत्री श्रीलीला ने अपने धमाकेदार डांस मूव्स से दर्शकों को अपना बना लिया। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है और सुब्लाशिनीने गाया है।
Dacoit: अदिवि शेष की अगली फिल्म से श्रुति हासन की छुट्टी, इस हीरोइन को मिला साउथ का एक और बड़ा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज की रात - तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
आज की रात (फिल्म स्त्री 2)
इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 का शानदार गाना 'आज की रात' सबसे बड़ा हिट गाना रहा। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का 'आज की रात' में तमन्ना भाटिया ने जबर्दस्त डांस किया है। 'आज की रात' को माधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है, जबकि इसे सचिन-जिगर और अमिताभ भट्टाचार्य ने कंपोज किया है।
 Robinhood Release Date: नितिन और श्रीलीला को साथ देखने का इंतजार हुआ लंबा, आगे खिसक गई 'रॉबिनहुड' की रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें