थैंक यू फॉर कमिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण बुलानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और अनिल कपूर जैसे सितारे हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया, साथ ही मूवी के सिनेमाघरों में आते ही तहलका मच गया। मूवी की जहां कुछ लोगों ने तारीफ की, तो वहीं अधिकांश लोग इसकी बुराई करते नजर आए। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और यौन क्रिया संबंधी विषयों को आगे बढ़ाने की पेशकश करती है।