फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: अमर उजाला की लोकप्रियता सूची में ये है 2023 का विलेन नंबर वन, जानिए बाकी नौ और के बारे में

Thu, 21 Dec 2023 05:22 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के लिए साल 2023 बहुत ही सफल साल रहा है। इस साल हिंदी सिनेमा की कई फिल्में सफल रही हैं, जिसने हिंदी सिनेमा को कई दमदार विलेन दिए। साल के शुरुआत में फिल्म 'पठान' ने जहां सफलता के झंडे गाड़े और हिंदी सिनेमा को जॉन अब्राहम जैसा विलेन फिर से मिला। वहीं साल के आखिरी में रिलीज फिल्म 'एनिमल' भी बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई कर रही रही है। इस फिल्म में विलेन की भूमिका में बॉबी देओल की खूब तारीफ हो रही है। साल 2023 में दो महिला कलाकारों ने भी विलेन की दमदार भूमिका निभाई है। आइए डालते हैं, इन खलनायकों पर और जानते हैं अमर उजाला की लोकप्रियता सूची में कौन है नंबर 10 पर और किसे मिले विलेन नंबर वन का खिताब...
विज्ञापन

2 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10. सैफ अली खान (आदिपुरुष)  
साल की सबसे महंगी हिंदी फिल्म 'आदिपुरूष' में अभिनेता सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया। फिल्म की खूब आलोचना हुई। सैफ अली खान के हिंदी उच्चारण और उनके गेटअप की खूब खिल्ली उड़ाई गई। साल की ये सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म रही। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज हुई। अभिनेता सैफ अली खान इससे पहले 'ओमकारा' और 'तानाजी' में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।
Adipurush Review: दुविधा में दोनों गए मनोरंजन मिला न राम, नाटकीय संवादों ने छीन ली रामकथा की सहजता
विज्ञापन

3 of 11
दीपक डोबरियाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9. दीपक डोबरियाल (भोला) 
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल ने विलेन की भूमिका निभाई। ओवरएक्टिंग की दुकान बने अभिनेता दीपक डोबरियाल ने इस फिल्म में अश्वत्थामा उर्फ आशु की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण और निर्देशन अजय देवगन ने खुद ही किया था। यह फिल्म कैथी की रीमेक थी, हालांकि इस फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद की जा रही थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी।
Bholaa Review: ‘कैथी’ की आत्मा नहीं समझ पाए अजय देवगन, जॉन विक की नकल करता नजर आया ‘भोला’

4 of 11
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8. इमरान हाशमी (टाइगर 3)
यशराज स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका है। फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनेता इमरान हाशमी के किरदार आतिश रहमान को लोगों ने पसंद तो किया और यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर के लिए संजीवनी भी साबित हो सकती थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भर कमाई भी नहीं कर सकी। चर्चाएं इन दिनों इमरान की पुरानी फिल्मों 'जन्नत 2' और 'आवारापन' का सीक्वल बनने की भी हैं, लेकिन अभी ऊंट का करवट बदलना बाकी है। यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई। 
Tiger 3 Review: लचर पटकथा, सुस्त निर्देशन से बिगड़ी टाइगर की दिवाली, पड़ोसी की इमेज सुधारने को बनी कमजोर फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
सोनिया बालानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. सोनिया बालानी (द केरला स्टोरी) 
सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने इस साल 300 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई करके सबको हैरान कर दिया। फिल्म में अदा शर्मा के अभिनय की तारीफ तो हुई ही, साथ ही फिल्म में नेगेटिव भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सोनिया बालानी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इस फिल्म में  सोनिया बालानी ने एक ऐसी युवती की भूमिका निभाई है जो भोली भाली युवतियों को बहला फुसलाकर उन युवको के आगोश में पहुंचाने का काम करती है जो उनका शील भंग करके अपने कहे रिश्ते पर चलने के लिए मजबूर करते हैं। यह फिल्म 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
The Kerala Story Review: हिंदी सिनेमा की नई बानगी लाए विपुल अमृतलाल शाह, अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा
विज्ञापन

6 of 11
स्मिता तांबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6. स्मिता तांबे (जोरम) 
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' में स्मिता तांबे ने विधायक फूलो कर्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म में स्मिता तांबे का विधायक फूलो कर्मा का ऐसा किरदार है जो दसरू की भूमिका निभा रहे मनोज बाजपेयी की जिंदगी तबाह कर देता है। स्मिता तांबे मराठी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। हिंदी में वह 'सिंघम रिटर्न्स', 'पंगा' और 'जवान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म 'जोरम' में उनके निगेटिव किरदार को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म 8 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई। 
Joram Review: मनोज बाजपेयी का विचलित कर देने वाला अभिनय उतरा सिनेमा ‘पार’, देव को चाहिए दर्शकों का आशीष
विज्ञापन

7 of 11
सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5.    सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ (सिर्फ एक बंदा काफी है) 
प्रसिद्ध रंगकर्मी और भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के पूर्व निदेशक  सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में आसाराम बापू की भूमिका निभाई है। बाबा के किरदार में सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ की काफी तारीफ हुई। संवाद बोलने के अंदाज से लेकर बाबा के हाव भाव में सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने अपने अभिनय से दर्शकों को चमत्कृत कर दिया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 23 मई 2023 को रिलीज हुई और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी।
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: ‘बंदा’ ने अकेले जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, यहां फिर से पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू

8 of 11
मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
4. मनीष वाधवा- (गदर 2)
निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' में अभिनेता मनीष वाधवा ने मेजर जनरल हामिद इकबाल की भूमिका निभाई है। इस किरदार में मनीष वाधवा के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। फिल्म मेजर जनरल हामिद इकबाल के किरदार के लिए फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कई कलाकारों का ऑडिशन लिया, लेकिन उन्हें ऐसा कोई अभिनेता मिला जो फिल्म में अमरीश पुरी की कमी को पूरी कर सके। अनिल शर्मा ने  मेजर जनरल हामिद इकबाल के किरदार के लिए मनीष वाधवा चयन फिल्म की एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद किया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई।
Gadar 2 Review: सनी देओल का बॉक्स ऑफिस पर चला हथौड़ा, मनीष वाधवा और जूनियर शर्मा के अभिनय का उत्कर्ष

9 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3. जॉन अब्राहम (पठान) 
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम एक खूंखार विलेन जिम की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। यह फिल्म साल के शुरुआत में  25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म की सफलता ने इंडस्ट्री में लोगों को एक उम्मीद जगा दी क्योंकि कोविड महामारी के बाद दर्शकों का थियेटर की तरफ रुझान कम हो गया था। इस फिल्म से दर्शक थिएटर में आने लगे। जॉन इससे पहले यशराज फिल्म्स की एक और फ्रेंचाइजी ‘धूम’ में भी विलेन बन चुके हैं।
Pathaan Movie Review: पठान बन फैंस के दिल जीतने में कामयाब रहे शाहरुख, सलमान की मौजूदगी से मिला बड़ा सपोर्ट

10 of 11
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2. विजय सेतुपति (जवान) 
दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में हथियार डीलर काली गायकवाड़ की भूमिका निभाई है। इस भूमिका में अभिनेता विजय सेतुपति ने न सिर्फ साउथ के दर्शकों का दिल जीता, बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई।  एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई।
Jawan Review: किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बागी हुआ ‘जवान’, एक्शन, इमोशन और डायलॉगबाजी का नया उनवान
विज्ञापन

11 of 11
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉबी देओल (एनिमल)
और, इस साल के खलनायकों में नंबर एक की पोजीशन पर रहे फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल। बिना कोई डायलॉग बोले बॉबी ने फिल्म में ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है कि उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल ने अबरार हक की भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉबी देओल के करियर के लिए संजीवनी साबित हुई है। यह फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई।
Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें