फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: ट्विटर पर भिड़ने वाले सितारों में ये पांच रहे सबसे आगे, बाकी ने क्या क्या किया ये भी पढ़िए

Thu, 15 Dec 2022 05:28 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
इस वर्ष ट्विटर पर भिड़ने वाले सितारों में ये पांच रहे सबसे आगे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के सितारे अक्सर ट्विटर पर अपने विवादित बयानों को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। कभी कभी अपने बयानों को लेकर इंडस्ट्री के लोग खुद ही एक दूसरे की खिचाई करने लगते हैं और माहौल एकदम वार जैसा हो जाता है। साल 2022 में बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो ट्विटर पर एक दूसरे की खिचाई करते हुए नजर आए हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप के एक बयान पर जहां विवेक अग्निहोत्री ने उनकी खिचाई कर दी, वही इस साल भाषा विवाद को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप एक दूसरे से भिड़ गए। सेना के बयान पर विवादित ट्वीट करने को लेकर ऋचा चड्ढा निशाने पर भी निशाने पर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
अनुराग कश्यप बनाम विवेक अग्निहोत्री
फिल्म निर्देशख अनुराग कश्यप के एक बयान को लेकर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने निशाना साधा है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह अनुराग कश्यप के बयान से पूरी तरह असहमत हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'कंतारा' और 'पुष्पा' जैसी फिल्में इंडस्ट्री को नष्ट कर रही हैं।अनुराग कश्यप के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के डायरेक्टर से असहमत हैं। विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर कमेंट करते हुए उन्हें बॉलीवुड का वन एंड ओनली मिलॉर्ड कहा है। इन दोनो के बीच कई बार  ट्विटर वार हो चुका है। अनुराग कश्यप ने पहले कहा था कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर के लिए शायद ही चुना जाएगा। अनुराग कश्यप के जीएसटी वाले बयान पर भी अनुपम खेर ने उन्हें खूब खरी खरी सुनाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
अनुपम खेर, ऋचा चड्ढा - फोटो : Social media
ऋचा चड्ढा बनाम अनुपम खेर 
सेना के बयान पर विवादित ट्वीट करने को लेकर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को अभिनेता अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा को लताड़ लगाई। अनुपम खेर ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?  ट्विटर पर ऋचा चड्डा के ट्वीट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।' अनुपम खेर से पहले अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था, 'यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।'

4 of 6
अनुराग कश्यप और कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत बनाम अनुराग कश्यप
साल 2022 में कंगना रणौत और अनुराग कश्यप के बीच की ट्विटर वॉर भी काफी चर्चित रही है। कंगना ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी। सिद्धांत के साथ  कभी समझौता नहीं की हूं और ना ही  कभी करूंगी। जय हिंद...।'  अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया और तंज कसते हुए कहा- 'बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका। तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे'  कंगना ने भी अनुराग के ट्वीट का जवाब दिया और कहा- 'ठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूं आप अगले ओलम्पिक में चले जाना, देश को गोल्ड मेडल्स चाहिए…इतने मंदबुद्धि कब से हो गए. जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफी चतुर थे।'
Pathaan: विरोध के बाद भी दीपिका की इन फिल्मों ने की थी बंपर कमाई, क्या ‘पठान’ दिखा पाएगी कमाल?
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन बनाम किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन बनाम किच्चा सुदीप
इस साल कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' को मिली जबरदस्त सफलता के बाद राष्ट्रभाषा पर विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, एक कार्यक्रम  के दौरान  साउथ के स्टार किच्चा सुदीप कह दिया कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है। इस पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी और ट्वीट करते हुए सुदीप से पूछा कि अगर हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है, तो उनकी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में क्यों डब किया जाता है? साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हिंदी हमेशा से हमारी राष्ट्रभाषा रही है और रहेगी।’ इसके बाद कन्नड़ अभिनेता ने धड़ाधड़ तीन ट्वीट कर डाले। उन्होंने अजय को जवाब देते हुए लिखा- 'हैलो अजय सर, मैंने जिस वजह से ये बात कही थी वो बिल्कुल अलग थी, मुझे लगता है वो वजह आप तक पहुंच गई होगी।’
Shahid Kapoor: इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी', साउथ के इस सुपरस्टार संग मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामगोपाल वर्मा (फाइल फोटो)
और, ट्विटर के ‘कन्हैयालाल’ राम गोपाल
मुंबई छोड़कर गोवा में जा बसे निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी हरकतों के चलते ट्विटर पर ट्रोल होते रहते हैं। बताते हैं कि गोवा में वह कुछ युवतियों के साथ रहते हैं और उनके साथ पार्टियों में भी जाते हैं। इन दिनों वह हर मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हैं। सुदीप और अजय देवगन के बीच चल रहे विवाद पर भी राम गोपाल वर्मा ने विशेष टिप्पणी की और किच्चा के लिए लिखा, ‘तुम्हारे इस सवाल से बेहतर इस पॉइंट को नहीं समझाया जा सकता। क्या होता, अगर आप अजय देवगन के हिंदी ट्वीट का जवाब कन्नड़ में देते। आपकी तारीफ बनती। मुझे आशा है कि हर कोई यह समझ गया होगा कि कोई नॉर्थ साउथ नहीं है सिर्फ एक भारत है। इसके बाद अजय देवगन के ट्वीट का जवाब देते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'मैं इस पर भरोसा करता हूं अजय। मैं आपको काफी समय से जानता हूं। मुझे पता है आपका वो मतलब नहीं था जो कुछ लोगों ने समझा है।’
Avatar The Way Of Water: अकल्पनीय दुनिया में ले जाती है अवतार 2, फिल्म देखने से पहले पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें