साल 2021 अब जल्द गुजरने वाला है। नए साल की शुरुआत में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में साल गुजरने पर अब सभी साल भर हुए सभी घटनाक्रमों को एक बार फिर याद कर रहे हैं। इस साल बॉलीवुड में भी कई हलचल देखने को मिली। कोरोना की वजह से इस साल भी सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज कम ही हुई। हालांकि, सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर ही रिलीज की गईं। ऐसे में इस साल भी कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमाघरों में तो कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। लेकिन इनमें से कुछ ही फिल्में दर्शकों के दिल में जगह बना पाई। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी थी, जो कब आई और कब गई लोगों को पता भी नहीं चला। आइए जानते हैं इस साल रिलीज हुई ऐसी ही 5 खराब प्रदर्शन वाली फिल्मों के बारे में-