साल 2020 की शुरुआत भारत में कोरोना वायरस के आगमन से हुई। कोरोना वायरस जैसी महामारी से बेहाल होने की वजह ये साल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। कोरोना की वजह से कई लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी तो कितने बेघर हुए। सिनेमा के लिए भी ये साल किसी काल से कम साबित नहीं हुआ। कई दिग्गज कलाकारों ने इस साल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब ये साल खत्म होने को है ऐसे में हम आपको रूबरू कराते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक की कुछ ऐसी खबरों से जो बेहद चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
2 of 13
जनवरी 2020
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी 2020
जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच 10 मिनट की खामोश मौजूदगी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था। इसके बाद दीपिका की काफी आलोचना हुई थी। दीपिका जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के बाद अपनी एकजुटता दिखाने के लिए वहां पहुंचीं थीं।
जनवरी महीने में राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया।
आमिर खान के साथ Vivo फोन के विज्ञापन में काम कर चुकीं टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री सेजल शर्मा की आत्महत्या की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली थी।
जनवरी महीने में शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ था। खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई थी। उनके साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 13
फरवरी 2020
- फोटो : अमर उजाला
फरवरी 2020
15 फरवरी 2020 को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर बेटी ने जन्म लिया। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल को अपने 11वें सीजन का विजेता सनी हिंदुस्तानी के रूप में मिला। इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी को 25 लाख रुपये के चेक, एक नई कार टाटा अल्ट्रॉज और टी सीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया गया।
'बालिका वधू' और 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके सिद्धार्थ शुक्ला 'बिग बॉस 13' के विजेता घोषित बने। उन्हें 'बिग बॉस' की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए। सिद्धार्थ के साथ आसिम रियाज और शहनाज गिल भी टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में पहुंचे थे।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी वहीं 10 लोग घायल हो गए थे।
4 of 13
मार्च 2020
- फोटो : अमर उजाला
मार्च 2020
कोरोना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा विवादों में रहीं कनिका कपूर। गायिका के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत केस दर्ज हुआ था।
मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का दोबारा प्रसारण किया गया। दोनों ही धारावाहिकों ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की। 16 अप्रैल को रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना। इस दिन दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने इसे देखा।
मार्च महीने में सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) का निधन हो गया था। वो मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्ला के फेफड़ों में संक्रमण था।
लॉकडाउन के बाद हुए पलायन ने सभी को मायूस कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे सामने आए और मजदूरों की मदद की। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, सोनू सूद जैसे सितारों ने मजदूरों की रोजी रोटी का इंतजाम किया।
विज्ञापन
5 of 13
ऋषि कपूर और इरफान खान
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल 2020
एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने अगले साल होने वाले ऑस्कर समारोह के लिए इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी ऑस्कर के दायरे में लाने की घोषणा की। उनका मानना है कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। कोरोना की वजह से कई बड़ी फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई।
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सभी जगह अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन बहुत समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रस्त रहने के बाद 29 अप्रैल को हो गया था। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था।
इसी महीने की 30 तारीख को फिल्मी जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया से रुखसत हो गए। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था।
विज्ञापन
6 of 13
मनमीत, प्रेक्षा
- फोटो : अमर उजाला
मई 2020
टिकटॉक (TikTok) स्टार फैजल सिद्दीकी अपने एक वीडियो की वजह से निशाने पर आ गए थे। जिस वीडियो की वजह से वह निशाने पर आए थे उस वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते हैं जिसे लोगों ने एसिड के तौर पर लिया। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी दखल देना पड़ा।
25 मई को टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता की खुशकुशी की खबर सामने आई थी। वहीं 'कहीं दूर जब दिन ढल जाय' और 'जिंदगी कैसी है पहेली' जैसे बैहतरीन गीतों के लिए पहचाने जाने वाले लेखक और गीतकार योगेश गौड़ के निधन से 29 मई को बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका लगा।
टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन की वजह से डिप्रेस होकर खुद की जान ले ली थी। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने सपरिवार जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे।
ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान को हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स का साथ मिला था। दरअअसल अमेरिका के मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉएड की हत्या के बाद काफी विरोध हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग सभी हॉलीवुड कलाकारों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
7 of 13
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty
जून 2020
1 जून को मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया था। वो कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
जून और इस साल की सबसे बड़ी घटना के तौर पर लिया जाता है सुशांत सिंह राजपूत का असमय चले जाना। 14 जून की दोपहर को खबर आई कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में उनसे जुड़े सभी लोगों से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी। इसमें अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, महेश शेट्टी, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ पिठानी समेत करीब 30 लोगों से पूछताछ की थी।
‘ससुराल सिमर का’ शो से घर-घर मशहूर हुए अभिनेता मनीष रायसिंघन ने लॉकडाउन के दौरान शादी कर ली थी। उन्होंने 20 जून को अपनी गर्लफ्रेंड संगीता चौहान से शादी कर ली थी। उनकी शादी में उन्हें मिलाकर सिर्फ 5 लोग ही शामिल हुए थे।
8 of 13
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : instagram/sanjanasanghi96, instagram/rhea_chakraborty
जुलाई 2020
यशराज फिल्म प्रोडक्शन को जुलाई 2020 में इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ कई बड़े फिल्मी सितारों का करियर चमका जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी-कभी, वॉर जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन 2 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। सरोज खान बाल कलाकार के रूप में फिल्म जगत से जुड़ी थीं।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नया मोड़ तब आया जब सुशांत के पिता के के सिंह ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। के के सिंह ने आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है।
24 जुलाई को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटक रही थी, लेकिन फिर इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई।
जुलाई के महीने में अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को भी कोरोना हुआ था।
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी यानी जगदीप का 8 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया था।
9 of 13
अगस्त 2020
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2020
अगस्त के महीने में एक्टर संजय दत्त के लंग कैंसर की खबर सामने आई थी। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां जांच के बाद ये खबर सामने आई थी। फिलहाल वह कैंसर मुक्त हैं।
27 अगस्त को अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके साथ ही विराट और अनुष्का को बहुत बधाईयां मिली थीं।
अगस्त के महीने में एक्टर राणा दग्गुबाती ने मिहिका बजाज से शादी की थी। दोनों की शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
'मुंबई मेरी जान' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने 17 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह दिया था। 50 वर्षीय एक्टर-डायरेक्टर को लीवर से संबंधित परेशानी थी।
10 of 13
सितंबर 2020
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2020
सितंबर के महीने में रिया चक्रवर्ती को ड्रग केस मामले में गिरफ्तार किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की पैठ का खुलासा हुआ। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स से पूछताछ की थी।
इस महीने कंगना रणौत के मुंबई वाले ऑफिस पर बीएमसी ने बुल्डोजर चला दिया था। इसके बाद कंगना और शिवसेना सरकार में तीखी बहस हो गई थी। मामला अब तक कोर्ट में चल रहा है।
इसी महीने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया था। वह चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्होंने सलमान की कई फिल्मों में गाने गाए थे।
11 of 13
नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल
- फोटो : File Photo
अक्टूबर 2020
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत से 24 अक्टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन हुआ था। नेहा ने मेहंदी से लेकर हल्दी और शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर की थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बिजेनसमैन गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर को ग्रैंड शादी की थी। हालांकि, कोरोना के कारण वेडिंग में खास लोग ही शामिल हुए थे।
इसी महीने मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद ही उनकी शादी का खुलासा हुआ था। सपना ने अपनी शादी और प्रेगनेंसी की खबर अपने फैंस से छिपा कर रखी थी।
12 of 13
नंवबर 2020
- फोटो : इंस्टाग्राम
नवंबर 2020
बॉलीवुड को अचानक से अलविदा कह देने वाली एक्ट्रेस सना खान ने 21 नंवबर को मौलाना मुफ्ती अनस सैयद से शादी रचा ली थी। दोनों हाल ही में हनीमून मनाने कश्मीर गए हुए थे। शादी और हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
एक्टर आसिफ बसरा का इसी महीने निधन हो गया था। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।उनका जाना भी इंडस्ट्री के लिए सदमे से कम नहीं था। आसिफ के साथ काम करने वाले तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुईं समस्याओं के चलते 15 नवंबर को कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया था।
ड्रग्स मामले में लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया गया था।एनसीबी को भारती सिंह के घर से छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ भी मिला था। एनसीबी की पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने गांजा (Weed) लेने की बात स्वीकारी थी।
इस महीने किसान आंदोलन पर टिप्पणी करने के चलते कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) काफी चर्चा में आ गए थे। ट्विटर पर उनकी तीखी नोक झोंक के बाद काफी विवाद छिड़ गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जहां इस महीने कोरोना निगेटिव हो गईं तो वहीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत कोरोना की चपेट में आ गईं। इतना ही नहीं इसी महीने शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत भी बिगड़ गई थी।
बॉलीवुड ड्रग केस मामले में अर्जुन रामपाल का नाम भी सामने आया है और एनसीबी दफ्तर में उनसे पूछताछ की गई। दरअसल, एनसीबी ने दिल्ली के एक डॉक्टर का बयान लिया है जिसके बाद अर्जुन केस में फंस सकते हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी के दौरान मेडिसिन बरामद हुई थी जो NDPS एक्ट में तहत आती है। वो दवा NDPS एक्ट के शेड्यूल एच (H) में आती है जिसके लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है।