फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER: सारा-कार्तिक से विक्की कौशल-हरलीन तक, इस साल टूट गया इन सितारों का रिश्ता

Wed, 25 Dec 2019 09:12 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
year ender - फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस को प्यार होना और फिर ब्रेकअप हो जाना, ये कोई बड़ी बात नहीं है । अब तक आपने कितने ही ऐसे रिश्तों के बारे में सुना होगा जो टूट गए । साल का अंत होने जा रहा है, इस मौके पर आपको उन 5 सेलेब्रिटी कपल के बारे में बताते हैं जिन्होंने इस साल अपने रिश्ते को खत्म कर दिया ।
विज्ञापन

2 of 6
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
सारा-कार्तिक

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। दोनों ने फिल्म 'आजकल' की शूटिंग भी साथ में की । इसी फिल्म के दौरान दोनों का रिश्ता परवान चढ़ा । दोनों को अक्सर साथ में देखा गया। सारा और कार्तिक एक-दूसरे के घर के बाहर भी स्पॉट हुए । कुछ दिनों बाद ही खबर आई कि सारा और कार्तिक ने ब्रेकअप कर लिया है । इसकी वजह ये है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं ।  
विज्ञापन

3 of 6
Harleen Shetty and Vicky Kaushal - फोटो : file photo
विक्की कौशल और हरलीन

विक्की मॉडल और डांसर हरलीन शेट्टी को डेट कर रहे थे लेकिन इस साल उनका ब्रेकअप हो गया। इस बात का पता तब चला जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हरलीन ने विक्की को अपने इंस्टा अकाउंट से अलग कर दिया है । हालांकि हरलीन के इंस्टा अकाउंट में विक्की के साथ की कुछ तस्वीरें अभी भी हैं । विक्की को अनफॉलो करने के बाद हरलीन ने कुछ हार्ट ब्रेकिंग पोस्ट को भी लाइक किया था । 

4 of 6
illeana - फोटो : instagram
इलियाना डिक्रूज-एंड्रयू नीबोन

इलियाना पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थी। कुछ दिन पहले दोनों की शादी की भी खबर आई थी । साथ ही ये भी कहा गया था कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं । इस साल पता चला कि इलियाना और एंड्रयू का रिश्ता टूट गया है । इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एंड्रयू के साथ फोटो शेयर करती रहती थीं। लेकिन ब्रेकअप के बाद इलियाना ने एंड्रयू के साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
shruti hassan
श्रुति हासन-माइकल कॉर्सेल  

श्रुति काफी समय से विदेशी ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉर्सेल को डेट कर रही थीं । दोनों को कई बार इवेंट में एक साथ देखा गया । इसी साल खबर आई कि श्रुति का माइकल से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप से पहले अभिनेत्री ने माइकल संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, लेकिन अब तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Matt Alonzo and nargis fakhri
नर्गिस फाखरी-मैट अलांजो
नर्गिस का नाम हॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर और डायरेक्टर मैट अलांजो के साथ जुड़ा। दोनों साथ में अपनी कई तस्वीरें शेयर करते रहते थे।  नर्गिस ने कभी भी खुलकर इस रिश्ते का जिक्र मीडिया के सामने नहीं किया। लेकिन फिर इन दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आईं । नरगिस और मैट साल 2017 से लॉस एंजेलिस में लिव-इन में रहे थे। दोनों नए साल यानी 2019 में शादी करने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें