बॉलीवुड में हर साल कई न्यू कमर की एंट्री होती है । साल 2019 में भी ऐसा ही हुआ । इस साल न्यू कमर के साथ कुछ स्टार किड्स ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया । आइए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा । साथ ही ये भी देखते हैं कि उनकी फिल्म हिट हुई या फ्लॉप...
विज्ञापन
2 of 9
अनन्या पांडे, चंकी पांडे
- फोटो : Social Media
अनन्या पांडे- चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया । ये फिल्म 10 मई को रिलीज हुई थी । फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था । जबकि इसके डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा थे । अनन्या की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई ।
विज्ञापन
3 of 9
Tara Sutaria
- फोटो : Social Media
तारा सुतारिया- तारा सुतारिया एक न्यू कमर हैं । उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की । वहीं उनकी भी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' है। तारा और अनन्या, इस फिल्म की दो लीड हीरोइनें थीं । पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद दोनों के पास बहुत से ऑफर हैं ।
4 of 9
Salman Khan Zaheer Iqbal
- फोटो : twitter
जहीर इकबाज- जहीर इकबाल को सलमान खान ने फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च किया । ये एक लो बजट फिल्म थी । ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज हुई थी । फिल्म का बजट 15 करोड़ था जबकि कमाई 3 करोड़ ही हो पाई। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
Pranutan Bahl with family
- फोटो : instagram
प्रनूतन बहल- मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन ने भी फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया । फिल्म में प्रनूतन, जहीर की हीरोइन बनी थीं। प्रनूतन के लिए भी उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।
करन देओल- सनी देओल ने अपने बेटे को लंबे समय के बाद लॉन्च किया । करन की फिल्म का नाम है- 'पल-पल दिल के पास' । इस फिल्म को सनी देओल ने ही निर्देशित किया था । यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही ।
विज्ञापन
7 of 9
sahar bamba
- फोटो : social media
सहर बांबा- फिल्म 'पल-पल दिल के पास' में करन के विपरीत सहर बांबा को लिया गया था । सनी बेटे को किसी नई हीरोइन के साथ ही लॉन्च करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सहर का चयन किया । यह फिल्म 60 करोड़ रुपये में बनी थी लेकिन 10 करोड़ की कमाई ही कर पाई ।
8 of 9
Bhagyashree Abhimanyu Dasani
- फोटो : twitter
अभिमन्यु दसानी- 'मैंने प्यार किया' की हीरोइन भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु ने भी इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू किया। अभिमन्यु की फिल्म का नाम है- 'मर्द को दर्द नहीं होता'। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज हुई थी । फिल्म को वसन बाला ने निर्देशित किया था। ये फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही ।
वरदान पुरी- अमरीश पुरी के पोते वरदान पुरी ने इस साल फिल्म 'ये साली आशिकी' से डेब्यू किया । ये फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हुई थी । हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिल्म को चिराग रूपरेल ने निर्देशित किया है ।