फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: इन 10 बड़े सितारों से दमका ओटीटी बाजार, मिट गई मल्टीप्लेक्स और मोबाइल की दूरी

Tue, 31 Dec 2019 05:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
emraan hashmi,Karan Singh Grover,Manoj Bajpayee - फोटो : amar ujala
मनोरंजन उद्योग के लिए साल  2019 कमाल का रहा है। देश भर मे जीडीपी में सुस्ती को लेकर मची रही हायतौबा के बीच मनोरंजन उद्योग की समेकित वार्षिक वृद्धि दल (सीएजीआर) 11 फीसदी से ऊपर रही है। इसके 13 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़कर साल 2023 तक 2660 अरब रुपये का हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। देश में विभिन्न मीडिया की खपत अमेरिका से नौ गुना और चीन से दो गुना रफ्तार से बढ़ रही है। ओटीटी (ओवर द टॉप) के भारत में पैर पसारने से फिल्म अभिनेताओं की कमाई का नया जरिया भी खुला है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 10 नामचीन कलाकारों के बारे में जिन्होंने साल 2019 में ओटीटी पर कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 11
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेई
अपने दमदार अभिनय के दम पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता मनोज बाजपेई ने इस साल अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने पैर जमा दिए। इस सीरीज में वह एक ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार के मुखिया बने हैं जो एक इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए काम करता है। इस सीरीज के लिए मनोज बाजपेई काफी चर्चा में रहे। पहला सीजन हिट होने के साथ ही इसके निर्माता दूसरे सीजन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media
इमरान हाशमी
मर्डर, मर्डर 2, जन्नत जैसी फिल्मों से अपनी पहचान हिंदी सिनेमा में बनाने वाले अभिनेता इमरान हाश्मी भी डिजिटल बनने की रेस में उतर चुके हैं। इस साल नेटफ्लिक्स ओरिजिनल्स की वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड से उन्होंने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कर दी। इमरान इस सीरीज में एक पूर्व रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आए हैं। सीरीज की सारी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज ने ज्यादा कुछ कमाल तो नहीं किया लेकिन इसके लिए इमरान की खूब तारीफें हुईं।

4 of 11
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor - फोटो : file photo
तुषार कपूर
हिंदी फिल्म गोलमाल : फन अनलिमिटेड में गूंगे लकी की 'ए आ ओ' से मशहूर तुषार कपूर ने भी इस साल अपने ही प्रोडक्शन ऑल्ट बालाजी में एक हॉरर कॉमेडी सीरीज 'बू : सबकी फटेगी' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत कर दी। इस सीरीज को ज्यादा लोकप्रितया तो नहीं मिली लेकिन इसने तुषार के लिए करियर की एक नई राह जरूर खोल दी। इसी सीरीज मल्लिका शेरावत, संजय मिश्रा, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने भी ओटीटी का रास्ता नापा।
विज्ञापन

5 of 11
jimmy shergill - फोटो : file photo
जिमी शेरगिल
पंजाबी और हिंदी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले जिमी शेरगिल ने इस साल वेब सीरीज 'रंगबाज फिर से' में मुख्य किरदार के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारी है। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई यह सीरीज राजस्थान के मशहूर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की जिंदगी पर आधारित है। जिमी के साथ इसी सीरीज से टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह ने भी अपना करियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू किया है। उन्होंने भी इस सीरीज में एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

6 of 11
Abrar Qazi - फोटो : amar ujala mumbai
अबरार काजी
इम्तियाज अली की फिल्म 'लैला मजनू' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अबरार आजकल टीवी शो 'ये है चाहतें' में काम कर रहे हैं। अबरार इसी साल मनोज वाजपेयी अभिनीत अमेजन प्राइम वीडियो की थ्रिलर ड्रामा सीरीज 'द फैमिली मैन' में भी नजर आ चुके हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। सीरीज में करीम का किरदार करते हुए अबरार ने काफी वाहवाही बटोरी।
 
विज्ञापन

7 of 11
Gaurav Arora - फोटो : amar ujala mumbai
गौरव अरोरा
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गौरव अरोरा ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'लव गेम्स' से हिंदी सिनेमा में प्रवेश किया है। इसके बाद इनको विक्रम भट्ट ने ही अपनी अगली फिल्म 'राज : रिबूट' में इमरान हाशमी और कृति खरबंदा के साथ एक दमदार किरदार दिया। 2016 से अब तक खाली बैठे गौरव को वेब सीरीज 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल : सीजन 2' में काम मिला। इस सीरीज में उन्होंने अहान चटर्जी का एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

8 of 11
Shabbir Ahluwalia - फोटो : social media
शब्बीर अहलूवालिया
टीवी के चर्चित सितारे शब्बीर अहलूवालिया धारावाहिक कुमकुम भाग्य के अभि यानी अभिषेक प्रेम मेहरा के किरदार के लिए जाने जाते हैं। इनका यह शो अक्सर टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह पक्की बनाए हुए ही रहता है। शूटआउट एट लोखंडवाला और मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके शब्बीर ने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इन्होंने वेब सीरीज 'फिक्सर' में एक एटीएस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया है।

9 of 11
karan singh grover - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण सिंह ग्रोवर धारावाहिक 'कुबूल है' और 'दिल मिल गए' में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें हिंदी फिल्में 'अलोन' और 'हेट स्टोरी 3' में भी मुख्य किरदारों में देखा जा सकता है। इस साल उन्होंने वेब सीरीज 'बाप : बॉस ऑफ स्पेशल सर्विसेज' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने करियर की शुरुआत कर दी। उन्होंने धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' के साथ टीवी पर भी वापसी की है। इस समय वह टीवी के प्रतिदिन के हिसाब से सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले अभिनेता बने हुए हैं।

10 of 11
mohit raina - फोटो : file photo
मोहित रैना
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मोहित रैना के लिए यह साल बहुत खास रहा है। इस साल उनके हाथ दो सफलताएं लगीं। पहली ये कि वह इस साल की सबसे चर्चित और सफल फिल्म में से एक 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का अहम हिस्सा रहे, और दूसरी ये कि उन्होंने इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना कदम रखा है। फिल्म उरी के लिए तो उनकी तारीफें हुईं ही, साथ ही वेब सीरीज काफिर के लिए भी खूब सराहा गया है। यह एक थ्रिलर सीरीज है, इसी सीरीज से दीया मिर्जा ने भी ओटीटी की दुनिया में कदम रखा। 
विज्ञापन

11 of 11
File Pic - फोटो : file photo
गौतम गुलाटी
प्यार की ये एक कहानी और दिया और बाती हम जैसे धारावाहिकों में अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर और बिग बॉस सीजन 8 के विजेता गौतम गुलाटी ने भी इस साल अपना रुख ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ कर दिया है। वेब सीरीज ऑपरेशन कोबरा में एक रॉ एजेंट के किरदार में गौतम गुलाटी काफी प्रभावी दिखे। सीरीज अपनी कहानी की वजह से कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन गौतम ने अपने हिस्से की वाहवाही बटोर ली हैं। अब वह अगले साल ईद पर आने वाली सलमान की फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें