मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर की फिल्मों 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' से बतौर सहायक निर्देशक शुरुआत करने वाले निखिल आडवाणी ने साल 2003 में बतौर निर्देशक फिल्म 'कल हो ना हो' के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा। 'सलाम ए इश्क', 'चांदनी चौक टू चाइना' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके निखिल आडवाणी ने साल 2011 में मधु भोजवानी और मोनिशा आडवाणी के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस एम्मे एंटरटेनमेंट की शुरुआत की। ये कंपनी अब तक 'डी -डे', 'कट्टी बट्टी', 'एयरलिफ्ट' और 'बाटला हाउस' जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।