फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda: पोस्टपोन हुई सामंथा की फिल्म 'यशोदा' की रिलीज, अक्षय कुमार-आमिर खान हैं वजह!

Mon, 11 Jul 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : social media
साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की 'यशोदा' की रिलीज पोस्टपोन हो गई है। बता दें कि पहले 'यशोदा' अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। जी हां, एक तरफ जहां अक्षय कुमार-भूमि पेडनेकर अभिनीत 'रक्षा बंधन' और आमिर खान-करीना कपूर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयारी थी। हालांकि अब मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स नहीं चाहते कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म की टक्कर आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म से हो। इसलिए उन्हें इसे पोस्टपोन करने का निर्णय लिया है। मेकर्स ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक गाने को छोड़कर पूरी फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो चुकी है। निर्माता शिवलेंका कृष्ण प्रसाद ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि "100 दिन तक लगातार शूट करने के बाद आखिरकार फिल्म कम्प्लीट हो गई है। पूरी शूटिंग के दौरान हमने बिना बजट की चिंता किए इस फिल्म को अपना सब कुछ दे दिया। अब सिर्फ एक गाने का शूट करना बचा है। हमारा सीजी वर्क प्रगति पर है। डबिंग का काम भी इस महीने की 15 तारीख को शुरू हो जाएगा।"
विज्ञापन

3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

ऐसी है फिल्म की कहानी
बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगू में शूट की गई है, लेकिन इसे डब होने के बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

4 of 4
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट
हरि और हरीश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें